Patna, Bihar : बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पहले एक साधू के साथ अभद्रता और मारपीट की गई, कपड़े निकालकर वीडियो बनाया गया। मारपीट के बाद एक साध्वी की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि मामला पटना जिला के खुसरुपुर इलाके का है। यहां साधू के साथ मारपीट की सूचना पर बीच-बचाव करने पहुंची साध्वी की मौत की खबर है। घटना फुलवरिया स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी के पास की है।
बताया जा रहा है कि पहले ठाकुरबाड़ी के साधु शत्रुधन शरण शास्त्री के साथ कुछ मनचलों ने बदसलूकी की। उनके कपड़े निकाल दिए और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद मनचलों ने वीडियो वायरल करने की बात कही। इसकी शिकायर लेकर साधु मनचलों के घर गए लकिन घरवाले शिकायत सुनने की जगह साधु पर ही हमला कर दिए और पिटाई शुरू कर दी। घर के लोगों ने मिलकर सन्यासी शत्रुधन को मारपीट कर घायल कर दिया जिससे उनका सिर फट गया।
वहीं साधु शत्रुधन शरण शास्त्री के साथ मारपीट की खबर ठाकुरबाड़ी में रहने वाली साध्वी सीता सहचरी को लगी तो वह भी घटना स्थल पर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि साध्वी ने बीच बचाव करने की कोशिश लेकिन दबंग लड़कों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और उनके साथ भी मारपीट की। बताया जा रहा है कि घायल सन्यासी को लेकर कुछ लोग अस्पताल चले गए और साध्वी बेहोशी की हालत में पड़ी रह गईं। बाद में उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : रेगिस्तान में ड्यूटी कर रहे जवान ने रेत में सेंका पापड़, 47 डिग्री में भी निभा रहे फर्ज; वीडियो वायरल
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि साध्वी की मौत कैसे हुई। कहा जा रहा है कि मौत की वजह सिर में चोट लगना या फिर हार्ट अटैक भी हो सकती है। मारपीट और साध्वी की मौत की सूचना मिलने के बाद खुसरुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और साध्वी सीता सहचरी की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
यह भी पढ़ें : पुणे पोर्श हादसा: 2 करोड़ की कार तो खरीदी पर 1700 रुपये की अनदेखी से हुआ बड़ा ‘क्राइम’
सीता सहचरी बीजेपी की महिला विंग से जुड़ी थीं और हॉकी की अच्छी खिलाड़ी थी। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव घर पहुंचा और गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि आखिर साध्वी की मौत कैसे हुई।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines