हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

1BHK घर का किराया सुन उड़े लोगों के होश, मुंबई जितना महंगा हो गया ये शहर?

Viral Reddit Post : सोशल मीडिया पर बेंगलुरु में किराए के घर को लेकर किया गया एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में बेंगलुरु में फैल्ट्स के किराए को लकर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

Viral Reddit Post : देश के कई शहरों में किराए के घरों की कीमत आसमान छू रही है। किराया इतना है कि सुनते ही माथा ठनक जाए। बेंगलुरु शहर में किराए के घर की इस वक्त खूब चर्चा हो रही है और इस शहर के घरों के किराए की तुलना मुंबई से हो रही है। बेंगलुरु में 1BHK घर के किराए की कीमत सुनकर लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर बेंगलुरु के महंगे घर की खूब चर्चा हो रही है।

बेंगलुरु के किराये के घर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर किया एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें बताया गया है कैसे बेंगलुरु में 1BHK घर के लिए मकान मालिक किरायेदार से हर महीने 40,000 रुपये और डिपोजिट के लिए 4.8 लाख रुपये ले रहा है। इस पोस्ट के बाद कई यूजर्स ने इस बात पर चर्चा शुरू कर दी कि महंगाई के मामले में किस तरह बेंगलुरु मुंबई की तरह आसमान छू रहा है।

रेडिट पर एक शख्स ने लिखा कि मैं HSR, कोरमंगला और बेलंदूर के आसपास के इलाकों में फ्लैटमेट की तलाश कर रहा हूं। मुझे कुछ अच्छे ऑप्शन मिले लेकिन मैं सोचने पर मजबूर हो गया हूं क्योंकि 1bhk के लिए 40k या 2/3BHK के लिए 75-90k किराया ठीक नहीं लगता। मकान मालिक अपने बारे में क्या सोचते हैं? सिर्फ इसलिए कि उनके पास एक संपत्ति है वे जो चाहें मांग सकते हैं! इसके साथ ही डिपोजिट के तौर पर 4.8 लाख रुपये? दुनिया में कौन 70 हजार में किराये का घर लेने को तैयार है।

विज्ञापन

Rentals are insane!
byu/crab_knight inbangalore


यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह सिर्फ भारत के किसी शहर की समस्या नहीं है बल्कि हर बड़े देश में यही समस्या है। सैन फ्रांसिस्को, टोक्यो, म्यूनिख/बर्लिन, पेरिस, लंदन जहां भी आप जाएं, किराया बहुत अधिक है। एक अन्य ने लखा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि आपके साथ धोखाधड़ी हो रही है। HSR और कोरमंगला महंगे हैं लेकिन उतने ज्यादा भी नहीं। कोरमंगला में आप आराम से 40 हजार में 2बीएचके पा सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : दो वक्त की रोटी के लिए रोजाना 40 किमी पैदल, मिलें ओडिशा के ‘पापड़ मैन’ से

एक ने लिखा कि बेंगलुरु के ट्रैफिक से बचने के लिए लोग आसपास घर खोजते हैं और वहां इतना महंगा है कि आप आधी कमाई उन्हें ही दे दें। मतलब दोनों तरफ से आपका खून चूसा जा रहा है। एक अन्य ने लिखा कि आप जिस इलाके की चर्चा कर रहे हैं, वहां से महज कुछ किमी की दूरी पर 1 BHK घर की कीमत महज 12 हजार रुपये हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola