स्टूडियो गिबली का खूब चलन है, सोशल मीडिया पर लोग इसके जरिए अपनी फोटो बनाकर खूब शेयर कर रहे हैं। बेंगलुरु पुलिस ने भी इसका फायदा उठाया है और इसका इस्तेमाल कर लोगों को कानून पालन न करने वालों को सावधान किया है। रविवार को बेंगलुरु पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें AI-जनरेटेड वीडियो के साथ चेतावनी दी गई कि गिबली की दुनिया में भी कानून तोड़ना खतरनाक है।
इस क्लिप में एक राइडर को दोपहिया चलते वक्त कानून तोड़ते दिखाया गया है, इसके बाद उसे पुलिस ने पकड़ा और फिर पुलिस स्टेशन ले गई, जहां पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। वीडियो शेयर कर पुलिस की तरफ से लिखा गया, “गिबली की मनमौजी दुनिया में भी, व्हीलिंग कोई काल्पनिक कहानी नहीं है – यह खतरनाक और दंडनीय है। अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए, यातायात नियमों का पालन करें। जिम्मेदारी से सवारी करें!”
पुलिस से लोगों ने पूछे सवाल
दरअसल, बेंगलुरु पुलिस ने एक वास्तविक शख्स की फोटो का इस्तेमाल किया, जिस पर सड़क पर बाइक से स्टंट करने के बाद कार्रवाई की गई थी। पुलिस की इस क्रिएटिविटी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, जवाब में एक शख्स ने यह भी पूछ लिया कि उन लोगों के बारे में क्या जो खुलेआम कानून का उल्लंघन करते हैं और यातायात के नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाते हैं?
एक अन्य ने लिखा कि कृपया उन लोगों पर तगड़ी फाइन लगाएं, जो नियमों का पालन नहीं करते और दूसरों की जान खतरे में डालते हैं। एक अन्य ने लिखा कि गिबली की दुनिया में आपका स्वागत है।
यह भी पढ़ें : खतरनाक बातचीत के लिए इमोजी का इस्तेमाल कर रहे बच्चे, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
बता दें कि OpenAI के चैटजीपीटी में कुछ देर के लिए समस्या आ गई क्योंकि विश्वभर के लोग इस प्लेटफॉर्म पर अपना गिबली अवतार बनाने के लिए टूट पड़े। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि यह देखना बहुत मजेदार है कि लोग चैटजीपीटी से बनी पिक्चर को पसंद कर रहे हैं, लेकिन इससे हमारे जीपीयू में समस्या आ रही है। हम इस पर काम कर रहे हैं और इसे जल्द ही अपडेट किया जाएगा।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines