हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

‘गैस का पैसा तेरा बाप देगा’, राइड कैंस‍िल की तो भड़का ऑटो ड्राइवर, लड़की को मारा थप्‍पड़, वीड‍ियो वायरल

Bengaluru Auto Driver viral video: बेंगलुरु में एक महिला को ऑटो राइड कैंसिल करने पर ड्राइवर द्वारा छेड़छाड़ और थप्पड़ मारने की घटना हुई। महिला ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिससे ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। देखे वीडियो..

विज्ञापन
Bengaluru Auto Driver viral video

Bengaluru Auto Driver viral video: बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है जो महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। हाल ही में एक महिला ने ओला ऐप के जरिए ऑटो बुक किया, लेकिन जब उसने राइड कैंसिल की, तो ऑटो ड्राइवर ने गुस्से में आकर उसका पीछा किया। इस दौरान ड्राइवर ने महिला से छेड़छाड़ की, उसे गंदी गालियां दीं, और थप्पड़ मारा। महिला ने जब इस घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने उसे धमकाया और मोबाइल छीनने की कोशिश की।

इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले ने बेंगलुरु में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़े: नशे में क्यों खुलकर बोलते हैं लोग? जानिए वजह

असल में क्या हुआ था ?

बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने ओला ऐप के जरिए ऑटो बुक किया, लेकिन राइड कैंसिल करने पर ऑटो ड्राइवर ने उसका पीछा कर छेड़छाड़ और मारपीट की। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राइड कैंसिल करने पर ड्राइवर का गुस्सा

महिला ने बताया कि उसने ओला ऐप से ऑटो बुक किया था, लेकिन उसकी दोस्त का ऑटो पहले आ जाने के कारण उसने अपनी राइड कैंसिल कर दी। इससे ऑटो ड्राइवर गुस्से में आ गया और उसका पीछा करने लगा। इसके बाद ड्राइवर ने महिला को गंदी गालियां दीं और उससे अपमानजनक बातें कही।

ये है घटना का पूरा वीडियो :

वीडियो बनाने पर धमकी और मारपीट

महिला ने जब इस घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने उसे धमकाया और उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। इतना ही नहीं, ड्राइवर ने सबके सामने महिला के फोन पर झपटा भी मारा। आपको बता दें पूरी घटना के दौरान आसपास के लोग बस तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।

यह भी पढ़े: सुरंग में घुसते ही गायब हो गई 106 यात्रियों से भरी ट्रेन; पुलिस भी नहीं सुलझा पाई इस Mysterious Train का रहस्य

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

महिला ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और इसे बेहद डरावना अनुभव बताया। उसने OLA कंपनी को टैग करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने घटना की निंदा की और महिला के समर्थन में खड़े हुए।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। शहर के अपर पुलिस महानिदेशक(ADG)अलोक कुमार ने कहा कि ऐसा व्यवहार Unacceptable है और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि महिला को न्याय मिलेगा और आरोपी के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें