हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बाराबंकी: बाइक में फंसा बंदर, बचाने वाले भी हो गए परेशान, देखें- Video

विज्ञापन

Barabanki Monkey Video: बाइक के पहियों के बीच फंसे एक बंदर को बचाने की कोशिश कर रहे लोगों का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। यह घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के बडोसराय क्षेत्र में हुई। बताया गया कि बंदर सड़क पार कर रहा था, कि तब ये हादसा हो गया। घटना का एक वीडियो लोगों का इंटरनेट पर डाला गया, जो अब वायरल है।

लोगों का कहना है कि बंदर एक सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सड़क के दूसरी तरफ पहुंचने के बजाय, जानवर तेज रफ्तार बाइक के पहिए में फंस गया। और, शुक्र है कि बाइक सवार व्यक्ति ने सही समय पर ब्रेक मार लिया और बंदर को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Video देखें

विज्ञापन

वीडियो में बंदर को बाइक के आगे के टायर के बीच के छोटे से गैप में फंसा हुआ देखा जा सकता है। लेकिन, उन लोगों का भला हो, जो इस जानवर को निकालने के लिए आगे आएं। बता दें कि स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव के लिए आए। वीडियो में स्थानीय लोग बंदर को छुड़ाने के लिए बाइक का टायर निकालते नजर आ रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola