Bank Station London : सेंट्रल लंदन के एक स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रेन की एक बोगी से धुआं निकलने लगा। अंडरग्राउंड स्टेशन पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद यात्री परेशान हो गए और इधर-उधर भागने लगे। यात्रियों ने दावा किया कि ट्रेन के एक डिब्बे से धुआं निकल रहा था और दुर्गंध आ रही थी। जानकारी मिलते ही स्टेशन के अधिकारी सक्रिय हो गए और तुरंत स्थिति पर कंट्रोल कर लिया।
दहशत में दिखे यात्री, बंद हुआ स्टेशन
बताया जा रहा है कि एक कोच से धुआं निकलता देख स्टेशन पर यात्री भागने लगे थे। यात्रियों में दहशत फैल गई थी। अधिकारियों को सूचना मिलते ही उन्होंने स्टेशन को खाली करवा लिया। घटना के कुछ देर बाद जानकारी दी गई कि बैंक स्टेशन को बंद कर दिया गया है। ऐसा लगता है कि कुछ दिक्कत हुई है, जिसके कारण एक डिब्बे से थोड़ा धुआं निकल रहा है, इसलिए स्टेशन को खाली करा लिया है और इसकी जांच हो रही है।
अधिकारी ने यह भी बताया कि धुआं निकलने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड पहुंच गई थी। इसकी जांच हो जाने के बाद स्टेशन को दोबारा खोल दिया जायेगा। बताया जा रहा है कि करीब 26 मिनट तक बंद रहा। इसके बाद लोगों को जानकारी दी गई कि घटना की जांच के बाद स्टेशन को अब दोबारा खोल दिया गया है।
यह भी पढ़ें : 33000 फीट ऊंचाई पर प्लेन में कामुक फिल्म चलने से हड़कंप; जापान जा रही थी फ्लाइट
इस आग की सूचना मिलने के बाद जहां यात्री परेशान और दहशत में दिखाई दिए। वहीं अधिकारियों का कहना है कि किसी समस्या के कारण धुआं निकल रहा था लेकिन आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। समस्या का समाधान करने के बाद सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines