BAN W vs IND W: टी 20 सीरीज गंवाने के बाद बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार वापसी करते हुए टीम इंडिया को पहले वनडे में करारी शिकस्त दी है। ढाका में खेले गए वनडे सीरीज के पहले ही मैच में टीम इंडिया मारूफा अखतर की गेंदबाजी के सामने ढेर हो गई। इस तेज गेंदबाज ने 7 ओर में 29 रन दिए और 4 विकेट लेकर टीम इंडिया की कमर तोड़ दी।
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था। पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने 43 ओवर में 10 विकेट खोकर 152 रन बनाए थे। बारिश की वजह से यह मुकाबला 44 ओवर का खेला गया गया। 153 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को 13 रन पर स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटला लगा। इसके बाद सलामी बल्लेबाज प्रिया पूनिया भी 10 रन बनाकर आउट हो गईं।
113 रन पर सिमट गई टीम इंडिया
सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि दीप्ति शर्मा ने 40 बॉल खेलकर थोड़ी वापसी जरूर कराई, केलिन उन्हें भी रूबीया खान ने आउट कर दिया। दीप्ति ने टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 35.5 ओवर में 113 रन ही बना पाई। इस तरह भारत ने 40 रनों से मैच गंवा दिया।
जीत की होरी रहीं Marufa Akter
पहले वनडे में बांग्लादेश के लिए जीत की होरी Marufa Akter रहीं, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 4 विकेट निकाले। उनके अलावा रूबीया खान ने 7.5 ओवरों में 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए। बल्लेबाजी में कप्तान निगर सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 39 रनों की योगदान दिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
3 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
5 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
9 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines