Baba Vanga Predictions 2025: चाहे वह म्यांमार में आया भूकंप हो, इथोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट हो, श्रीलंका में तूफान से आई तबाही हो, वियतनाम में आई बाढ़ हो… इन प्राकृतिक आपदाओं में काफी जानमाल का नुकसान हुआ, इन प्राकृतिक आपदाओं को लोग कथित तौर पर बाबा वेंगा की 2025 में की गई भविष्यवाणियों से जोड़कर देख रहे हैं.2024 के दिसंबर में बाबा वेंगा की 2025 को लेकर जो प्रीडिक्शंस की खबरें वायरल हुई थीं, उनमें 2025 के आखिर में भीषण तबाही की बात कही थी.भले ही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी स्टीक तौर पर पूरी होने का दावा कोई न करे, लेकिन लोग अपने अनुमान लगाते हैं कि जो आपदा आई है, उसके बारे में पहले ही बाबा वेंगा प्रीडिक्शंस कर चुके थे।
बाबा वेंगा ने 2025 को लेकर क्या कहा था?
2025 को लेकर बाबा वेंगा की प्रीडिक्शंस थीं कि दुनिया में बदल रहे मौसम के चलते इस साल के अंत और 2026 की शुरुआत में प्राकृतिक आपदाओं से भयानक तबाही के आसार हैं.2025 में सालभर युद्ध का तनाव बना रहेगा.भू-राजनीतिक संकट गहरा सकता है और सामाजिक उथल-पुथल मचने के संकेत है.नवंबर 2025 में श्रीलंका में आए दित्वा तूफान के कारण 153 लोगों की मौत हुई, हजारों लोग बेघर हो गए.इसके अलावा मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और श्रीलंका से आई बाढ़ को लेकर आई रिपोर्ट चौंकाने वाली है.
यह भी पढ़ें: Baba Vanga Predictions: एलियन आएंगे, बड़ा युद्ध… बाबा वंगा की 2026 को लेकर 10 भविष्यवाणियां, जो चौंकाएंगी
इसके अलावा 23 नवंबर 2025 को इथोपिया में ज्वालामुखी में आए विस्फोट के कारण पूरी दुनिया कांप गई थी.भारत तक इसका असर देखने को मिला था.युद्ध का तनाव या भू राजनीतिक संकट की बात की जाए तो रूस-यूक्रेन का युद्ध हो, इजरायल-हमास के बीच लड़ाई हो या इस साल के बीच भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुआ तनाव हो, पूरा साल यही हाल रहा।
क्या थे बाबा वेंगा, जिनकी प्रीडिक्शंस से डरते हैं लोग
रहस्यमयी बल्गेरियाई बाबा वंगा का जन्म 1911 में बुल्गारिया में जन्मे थे.12 साल की उम्र में उनकी देखने की शक्ति छिन गई थी, लेकिन उनके समर्थक उन्हें भविष्यवक्ता मानते थे.प्रिंसेज डायना की मौत, 9/11 के हमले समेत उनकी कई भविष्यवाणियों के सच होने का दावा किया गया है, 1996 में बाबा वेंगा का निधन हो गया था, लेकिन भविष्यवाणियों में वह आज भी जिंदा हैं।
बाबा वेंगा की 2026 की भविष्यवाणियों ने भी डराया
2025 के बाद अब 2026 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों ने भी लोगों को डराया है.इन प्रीडिक्शंस में ग्लोबल इकोनॉमिक क्राइसिस के चलते सोना महंगा होने की बात हो, बड़ी प्राकृतिक आपदा के आसार हों, एक बड़े युद्ध की आहट हो, इंडस्ट्री में बड़े बदलाव आने की बात हो, एलियन लाइफ़ से पहला कॉन्टैक्ट हो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दबदबा आदि प्रमुख हैं.
यह भी पढ़ें: Baba Vanga Gold Prediction: बाबा वेंगा की सोने पर भविष्यवाणी ने चौंकाया, 2026 में महंगा होगा या सस्ता?
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
9 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
13 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines