Ramlala Pran Pratishtha Trending on X: एक लंबे समय के बाद आखिरकार आज वह दिन आ ही गया है, जिसका देश की जनता बड़ी ही बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही थी। 22 जनवरी 2024 आज वह दिन है जब अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। देश के हर घर से लेकर गलियों, सड़कों और सोशल मीडिया तक ‘राम’ नाम की धूम मची हुई है। सोशल मीडिया पर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कई सारे हैशटैग चल रहे हैं। इनमें 5 कीवर्ड ऐसे हैं जो X पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं।
1. #RamMandirPranPrathistha
X हैंडल पर #RamMandirPranPrathistha पिछले कई दिनों से टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। आज भी इस हैशटैग पर 250K से ज्यादा पोस्ट हुए हैं। इस कीवर्ड के ट्रेंड होने की वजह के बारे में हमें बताने की जरूरत नहीं है।
2. #RamRam
भगवान श्रीराम के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को सेलिब्रेट करने के लिए लोग X पर सुबह से #RamRam के साथ एक दूसरे Good Morning विश कर रहे हैं। कुछ घंटों में इस हैशटैग के साथ 1.50 मिलियन पोस्ट किए गए हैं।
3. #श्रीराम
अगर हम कहें कि आज सोशल मीडिया पर सिर्फ ‘राम’ ही ‘राम’ छाए हुए हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। क्योंकि #श्रीराम भी X के टॉप पर ट्रेंड कर रहा हैं। थोड़े से ही समय में इस कीवर्ड के साथ 9 लाख 31 हजार पोस्ट हो चुकी हैं।
4. #AyodhyaRamMandir
आज अयोध्या में सालों के इंतजार के बाद राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही हैं, ऐसे में #AyodhyaRamMandir का ट्रेंड करना तो बनता है। बता दें कि इस हैशटैग के साथ अब तक एक लाख 65 हजार हो चुकी हैं।
5. #विराजो_राम_अयोध्या_धाम
सोशल मीडिया पर राम भक्तों ने ‘राम’ नाम के ट्रेंड का एक अलग ही सैलाब ला दिया है। प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में राम भक्तों ने #विराजो_राम_अयोध्या_धाम को भी X के टॉप ट्रेंड में पहुंच दिया है। कुछ समय में इस कीवर्ड के साथ 50 हजार से ज्यादा पोस्ट किए जा चुके हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
9 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
21 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines