ATM Robbery Viral Video: चोरी के कई मामले आए दिन सुखिर्यों में रहते हैं। आपने चेन स्नेचिंग और घरों में आभूषण की चोरी के बारे में तो सुना होगा। महाराष्ट्र के बीड जिले में शातिर चोरों ने पूरा एटीएम उखाड़ने की साजिश रची। हालांकि वे अपनी इस योजना में सफल नहीं हो सके। घटना से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कब का है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है।
https://twitter.com/GaurangBhardwa1/status/1699993087215546770?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1699993087215546770%7Ctwgr%5E3dcbda851d11c0131c79b9637d1c4fe29fdc1f5c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fviral%2Ftrending%2Fatm-robbery-viral-video-thieves-looting-atm-machine-using-rope-and-car-in-maharashtra-beed-district%2Farticleshow%2F103536267.cms
चोरी के वीडियो का यह सीसीटीवी फुटेज पूरे 1 मिनट का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एटीएम के बाहर एक कार खड़ी है। पहले चोर रस्सी से एटीएम को कार से बांधते हैं। इसके बाद कार में बैठा एक चोर कार से स्पीड बढ़ाकर एटीएम को उखाड़ने की कोशिश करता है। तब एटीएम मशीन पर प्रेशर पड़ता है और वह उखड़कर बाहर आ जाती है।
सेफ्टी सर्विस डिवाइस से सूचना पर पहुंची पुलिस
हालांकि चोर अपनी योजना में सफल नहीं हो सके क्योंकि एटीएम में लगी सेफ्टी सर्विस डिवाइस से एटीएम से छेड़छाड़ की सूचना पुलिस को मिल जाती है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है और एटीएम चोरी होने से बचा लेती है। हालांकि इस दौरान पुलिस चोरों को पकड़ने में असफल रहती है। यह वीडियो 8 सितंबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। अब तक इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कई लोगों ने इसको शेयर किया है। वीडियो को लेकर यूजर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
23 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines