Asaram Bapu Posters Controversy: आसाराम बापू (Asaram Bapu) जो बलात्कार के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे हैं पर विज्ञापन दिखाने के लिए एक वकील ने दिल्ली मेट्रो को फटकार लगाई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने जवाब भी दिया है। सोशल मीडिया पर दो फोटो दिखाए गए हैं जो पेरेंट्स डे के मौके पर लगाई गई थी। जानें वकील ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को क्या कहा और उन्हें बदले में क्या जवाब मिला?
वकील ने इस कार्य को बताया शर्मनाक
आसाराम बापू का पोस्टर दिल्ली मेट्रो में लगाए जाने पर विवाद छिड़ गया है। हाल ही में एक वकील ने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर लिखा- शर्म की बात है @OfficialDMRC। दिल्ली मेट्रो एक ऐसे अपराधी को कैसे अनुमति दे सकता है जो बलात्कार के आरोप में दोषी है और जेल में सजा काट रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल के अंदर उसके पोस्टर, तस्वीरें आदि को सपोर्ट करता है? #delhimetro द्वारा किया गया यह बेहद शर्मनाक काम है। वकील ने साथ में फोटो भी शेयर की हैं जो पेरेंट्स डे के मौके की हैं। एक इंग्लिश में है तो दूसरी हिंदी में है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका से निकाले गए अवैध हैं, विक्टिम नहीं, US ने ट्रैजिक स्टोरीज पर सुनाया नया फरमान
दिल्ली मेट्रो का क्या रहा जवाब
ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन ने आश्वासन दिया है कि उसने मेट्रो से आसाराम बापू के इन पोस्टरों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। DMRC ने पोस्ट कर जवाब दिया- डीएमआरसी ने लाइसेंस होल्डर को तत्काल निर्देश जारी किए हैं कि वे जल्द से जल्द मेट्रो परिसर से इन पोस्टरों को हटा लें। इन विज्ञापनों को हटाने की प्रक्रिया आज रात से शुरू हो जाएगी। हालांकि, सिस्टम से इन्हें हटाने में कुछ समय लग सकता है।
लोगों के आ रहे कमेंट
अब सोशल मीडिया पर छिड़ी इस बहस में आम लोग भी शामिल हो गए हैं। लोग इस विज्ञापन के सपोर्ट में आ गए हैं। एक यूजर ने लिखा- इतना अच्छा विज्ञापन हटाने के आपके निर्णय से बहुत निराश हूं। आज पूरा समाज ‘माता-पिता पूजन दिवस’ को सराहा रहा है और स्वीकार कर रहा है। इसलिए, अपना निर्णय पलटें और विज्ञापन जारी रखें। दूसरे ने लिखा- सच्चाई और अच्छाई का साथ देने के बदले आप इसे हटाने की बात कर रहे हैं! कोई बॉलीवुड का गुटखे/शराब वालों का या कोई अश्लील विज्ञापन होता तो वहां तो उसे कोई हटाने की बात नहीं करते।
तीसरे ने लिखा- निंदनीय कृत्य डीएमआरसी। एक उत्सव, एक विज्ञापन जो माता-पिता के लिए प्यार और सम्मान को बढ़ावा दे रहा है और कोई नफरत या नकारात्मकता नहीं फैला रहा है, उसे हटाया जा रहा है! तो फिर आप किसका प्रचार करने जा रहे हैं? वैलेंटाइन पर बिक रही कंडोम, ड्रग्स और शराब? शर्मनाक डीएमआरसी।
यह भी पढ़ें: Delhi Election पर इस शख्स की प्रीडिक्शन एग्जिट पोल में सही, एक महीने पहले क्या कहा?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines