अनंत-राधिका के महंगे फंक्शन की पाकिस्तान में सस्ती कॉपी, वीडियो हुआ वायरल
Author: Deeksha Priyadarshi
May 10, 2024 10:14 PM IST
Anant-Radhika Cheap Pre Wedding video got viral: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। हालांकि, अंबानी के इस शानदार फंक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी बने। इन्हीं मीम्स की तरह अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कॉलेज स्टूडेंट्स अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में आए लोगों के लुक को कॉपी करते नजर आ रहे हैं। स्टूडेंट्स ने ये लुक कॉलेज के किसी फंक्शन के ‘थीम वॉक’ में शोकेस किया था।
अंबानी का प्री वेडिंग, लेकिन सस्ते में
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी कॉलेज स्टूडेंट्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो के लिए कैप्शन में लिखा था ‘अंबानी की शादी, लेकिन सस्ते में’। वायरल वीडियो में एक लड़का और लड़की अनंत और राधिका की मिमिक्री करते दिखें।
खान के डांस से लेकर रिहाना के गाने के अंदाज को किया कॉपी
सिर्फ अनंत और राधिका ही नहीं स्टूडेंट्स ने नीता अंबानी और ईशा अंबानी के लुक और स्टाइल को कॉपी कर के रैम्प पर वॉक किया। सलमान, शाहरुख और आमिर के स्टेज डांस की भी की मिमिक्री। इतना ही नहीं लास्ट में एक लड़की ने ग्लोबल सिंगर रिहाना के परफॉरमेंस को भी कॉपी करने की कोशिश की ।
खूब पसंद किया जा रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार की प्री वेडिंग फंक्शन के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। अंबानी परिवार के इस सस्ते फंक्शन को महज 1000 रुपए खर्च कर के ऑर्गेनाइज किया गया है।