हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: आनंद महिंद्रा ने मरीन ड्राइव पर गरबा करते लोगों का वीडियो किया शेयर, रवीना टंडन ने किया ये कमेंट

विज्ञापन

Viral Video: महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके ट्विटर अकाउंट पर कई ऐसे वीडियोज मिल जाएंगे जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हाल ही में 27 सितंबर को आनंद महिंद्रा ने मुंबई की सड़कों पर गरबा करते लोगों का एक वीडियो शेयर किया।

आनंद महिंद्रा के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए इस वीडियो को करीब साढ़े चार लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 13 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

वीडियो में क्या है?

आनंद महिंद्रा के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया वीडियो मुंबई के मरीन ड्राइव का बताया जा रहा है। वीडियो में लोगों का एक समूह सड़क पर गरबा करता दिख रहा है। वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि मुंबई का मरीन ड्राइव। नवरात्रि के दौरान मुंबई जैसी कोई जगह नहीं है। मुझे पता है कि मैं गुजरात के शहरों से विरोध की आवाज सुनने जा रहा हूं। बता दें कि गुजरात में नवरात्रि के मौके पर गरबा और डांडिया काफी लोकप्रिय है।

वीडियो देखने के बाद एक्ट्रेस रवीना टंडन के अलावा अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह बहुत मजेदार लग रहा है। रवीना टंडन ने भी आनंद महिंद्रा की पोस्ट पर एक प्यारा सा कमेंट किया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें