Amethi Sadhu Fraud : कुछ दिन पहले अमेठी का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। वीडियो में जोगी के भेष में बैठे दो शख्स गाना गा रहे थे और कई महिलाएं , ग्रामीण उसे सुनकर रो रहे थे। दरअसल एक परिवार को लगा कि 22 साल पहले गायब हुआ उनका बेटा घर लौट आया है लेकिन इस भावना के साथ इतना बड़ा धोखा हुआ है कि सच्चाई जान हर कोई दंग है।
22 साल बाद मिला ‘बेटा’ निकला फ्रॉड
अमेठी के खरौली गांव में साधू के भेष में पहुंचे शख्स को रतीपाल सिंह ने अपना बेटा मान लिया। साधू ने भी कह दिया कि हां, उन्हीं का बेटा है। पूरा परिवार बेटे अरुण की वापस की गुहार लगाने लगा और कहा कि वह वापस लौट आए। अरुण वापस लौटने को तैयार हुआ लेकिन उसके लिए मोटी रकम की डिमांड की गई ताकि उसे मठ में जमाकर वह वापस आ सके।
बाप ने बेंच दी जमीन
मजबूर बाप अपने बेटे को वापस पाकर खुश था और पैसा चुकाने के लिए उसने 14 बिस्वा जमीन 11 लाख 20 हजार में चुपचाप बेच दी। इतना ही नहीं, गांव वालों और परिजनों ने मिलकर दोनों को 13 क्विंटल अनाज दिया ताकि भंडारा करवाकर वह वापस आ जाए। पिकअप से अनाज लेकर दोनों अयोध्या गए और वहां से गायब हो गए।
खूब वायरल हुआ था वीडियो
इसी बीच रतीपाल सिंह को पता चला कि जो शख्स खुद को उतना बेटा बता रहा है या जिसे वह अपना बेटा मान रहे हैं वह तो कोई और है। दरअसल युवक गोंडा के टिकरिया गांव का नफीस बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हर साल 3 दिग्गजों को मिलता है ‘भारत रत्न’ तो इस बार 5 को क्यों?
सोशल मीडिया पर साधु भेष में पहुंचे दोनों युवकों के सामने रोती मां का वीडियो खूब वायरल हुआ। यह वीडियो कई राज्यों में पहुंचा, वहां के लोगों ने बताया कि ये दोनों पहले भी इसी तरह की ठगी को अंजाम दे चुके हैं। इसके बाद मामला खुला तो पता चला कि ये सारे ठग गोंडा के एक गांव से जुड़े हुए हैं। नफीस शादीशुदा है और गांव के कई लोग फ्रॉड के मामले में जेल जा चुके हैं।
मिर्जापुर, वाराणसी और बिहार में कर चुके हैं ठगी
ये सारे ठग कई लोगों को चूना लगा चुके हैं। कई जगहों पर बिछड़े हुए भाई, बेटा बनकर भिक्षा मांगते हैं और खुद को खोया हुआ परिजन बताते हैं। जाहिर सी बात है कि परिवार अपने बेटे या भाई को हरहाल में वापस पाना चाहेगा। इसी का फायदा उठाकर ये ‘मठ में देना है’ कहकर पैसों की डिमांड करते हैं। जो भी पैसा या राशन मिलता है लेकर फरार हो जाते हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
15 mins agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
7 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
11 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines