हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नदी पर बने ब्रिज से टकराया जहाज, देखते ही देखते पानी में समाया पुल; भयानक हादसे का वीडियो वायरल

Baltimore Francis Scott Key Bridge Collapse : अमेरिका के बाल्‍टीमोर में मौजूद एक ऐतिहासिक पुल में एक मालवाहक जहाज टकरा गया, इस टक्कर के बाद पुल पानी में समा गया है। पुल से गुजर रहे कई लोग और कारें भी नदी में गिर गई हैं। इस भयानक हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
अमेरिका के बाल्टीमोर में पुल से टकराया मालवाहक जहाज

Baltimore Francis Scott Key Bridge Collapse : अमेरिका के बाल्‍टीमोर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पटाप्‍सको नदी पर बने ऐतिहासिक पुल को पानी वाले जहाज ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद पुल धराशायी हो गया। इस भीषण हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त पुल से कई गाड़ियां गुजर रही थीं।

बाल्‍टीमोर में पटाप्‍सको नदी पर बने ऐतिहासिक पुल फ्रांसिस स्‍कॉट की ब्रिज से एक मालवाहक जहाज टकरा गया, जिसके बाद यह पुल पानी में समा गया। इस पुल के गिरने से कई गाड़ियां और इंसान भी नदी में गिर गए। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 20 लोग और कई कारें नदी में गिर गई हैं, जो इस पुल से गुजर रही थीं।

खबरों की मानें तो स्थानीय फायर डिपार्टमेंट ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि बाल्‍टीमोर का पुल ढहने से बड़ी संख्‍या में लोग हताहत हुए हैं। हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है इस घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं। जानकारी के अनुसार, यह पुल तीन किमी लंबा है।

विज्ञापन


बताया गया कि घटना रत करीब 1.30 बजे के आस पास हुई। जिस वक्त यह जहाज टकराया, ब्रिज की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही थी जिसमें भयावह घटना कैद हो गई। सूचना मिलते ही यूएस कोस्ट गार्ड और मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

किस जहाज ने मारी टक्कर?

जानकारी के अनुसार, जहाज पर सिंगापुर का झंडा लगा था। इस मालवाहक जहाज का नाम डाली बताया जा रहा है और वह 948 फीट लंबा है। ये बाल्टीमोर से कोलंबो जा रहा था। हालांकि ये लापरवाही या कोई साजिश, यह हादसा कैसे हुआ ये जांच के बाद भी सामने आ पाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola