Akhilesh Yadav & Dimple Yadav 25 Anniversary : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिंपल यादव की शादी को 25 साल पूरे हो गए। 24 नवंबर साल 1999 में दोनों की शादी हुई थी, 24 नवंबर 2024 को दोनों की शादी को 25 साल हो गए। दोनों की शादी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। डिंपल यादव और अखिलेश यादव को एक आदर्श जोड़ी माना जाता है। शादी के इतने साल बाद भी दोनों में गजब की बॉन्डिंग है।
दादी का लिया सहारा, बन गई थी बात
ये तो हम सभी जानते हैं कि अखिलेश यादव और डिंपल यादव की शादी को लेकर पिता मुलायम सिंह यादव तैयार नहीं थे। तब अखिलेश यादव ने अपनी दादी मूर्तिदेवी की मदद ली थी। एक बार अखिलेश यादव ने कहा था कि दादी को मैंने सब कुछ बता दिया, उसके बाद उन्होंने आगे बात की। कहा तो यह भी जाता है कि अखिलेश यादव और मुलायम सिंह को अमर सिंह ने खूब समझाने की कोशिश की थी और दोनों के बीच मध्यस्थता की थी।
ऑस्ट्रेलिया से भी चिट्ठी भेजते थे अखिलेश
एक इंटरव्यू के दौरान अखिलेश यादव ने कहा था कि डिंपल का हाथ थामने के लिए उन्हें दादी का साथ व सहारा लेना पड़ा। लखनऊ में एक कॉमन दोस्त के यहां दोनों मिले थे, इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। अखिलेश ऑस्ट्रेलिया पढ़ने के लिए चले गए, वहां से भी वो चिट्ठी और लेटर भेजते थे। दोनों के बीच प्यार गहरा हो चुका था लेकिन परिवार इसके खिलाफ था। एक तरफ अखिलेश यादव के पिता तो दूसरी तरह डिंपल यादव के पिता, दोनों इस शादी को लेकर राजी नहीं थे लेकिन अंत में दादी काम आईं।
यह भी पढ़ें : डिंपल यादव की ‘हमशक्ल’ कौन? जो अखिलेश की पत्नी की जीत के लिए सड़क पर उतरीं
पहले शादी, फिर करियर
अखिलेश यादव को समझाने के लिए अमर सिंह पहुंचे और कहा कि अभी तुम्हारी शादी की उम्र नहीं है, पहले करियर बना लो फिर शादी कर लेना। इसके जवाब में अखिलेश ने साफ कह दिया था कि पहले उन्हें शादी करनी है, उसके बाद वो करियर बना लेंगे। अखिलेश की जिद के आगे सबको झुकना पड़ा था और दोनों की बड़े ही धूमधाम से 4 नवंबर 1999 को शादी हुई थी।
यह भी पढ़ें : UP Lok Sabha Election: डिंपल यादव के पास है कितनी संपत्ति, कितने चल रहे केस?
बहुत कम लोग जानते हैं कि घर वालों के बीच टीपू और युवा समाजवादियों के बीच ‘भैया’ नाम से पहचाने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को डिंपल यादव प्यार से ‘दादा’ कहकर बुलाती हैं। दोनों के तीन बच्चे एक बेटा और दो बेटियां भी हैं। अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद हैं जबकि डिंपल यादव मैनपुरी से सांसद हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines