Adobe magical dress: 21वीं सदी में मनुष्य ने आज क्या-क्या उपलब्धि हासिल नहीं कर ली। इंसान समुंद्र के तल से लेकर चांद की सतह पर अपने पैर रख चुका है। यहां तक की टेक्नोलॉजी ने हमारे काम करने के तरीकों को भी बदल दिया है। पहले जिस काम को कई लोग करते थे, अब सिर्फ टेक्नोलॉजी की मदद से ही उस काम को किया जा रहा है। तकनीक ने हमारे सामने कुछ मुश्किल पैदा कीं तो वहीं कई सारे क्षेत्रों में उससे मदद भी मिली है। इसी बीच अब एक ऐसी डिजिटल ड्रेस बनाई गई, जिसे पहनने के बाद उसे कई अलग-अलग डिजाइनों में सेकेंड्स में बदला जा सकता है।
अडोबी कंपनी ने तैयार की ड्रेस
दरअसल, इस डिजिडल ड्रेस को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी अडोबी (Adobe) ने बनाया है। लॉस एंजिल्स में सॉफ्टवेयर कंपनी अडोबी ने प्रोजेक्ट प्रिमरोज के तहत Adobe Max 2023 इवेंट में इस ड्रेस का पर्दापण किया। बता दें कि यह ड्रेस आम कपड़े से नहीं बनाई गई है। यह एक लचीला कपड़ा है। एक ऐसी ड्रेस जो स्क्रीन की तरह पैटर्न और छवियां दिखा सके। द वर्ज द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, Adobe ने पहले भी इस “स्मार्ट डिस्प्ले फैब्रिक” को हैंडबैग और कैनवास पर डिजाइन किया था। लेकिन अब उन्होंने इसे एक ड्रेस के रूप में भी लॉन्च किया है।
Watch Video..
ड्रेस का डिजाइन कैसे बदलता है
क्रिस्टीन डिएर्क ने लोगों को ड्रेस का डिजाइन बदलकर आश्चर्यचकित कर दिया। जब उनकी ड्रेस अचानक एक बटन के क्लिक पर डिजाइन बदलने लगती है। यह ड्रेस हर एक सेकेंड में छह अलग-अलग डिजाइन बदलने में सक्षम है। ड्रेस पर डिजाइन टीवी स्क्रीन पर बदलती इमेजों की तरह दिखता है। ऐसा होता देखकर वहां पर मौजूद लोग दंग रह गए।
ड्रेस की क्या है खासियत
डिएर्क ने स्ट्रेपलेस गाउन टाइप ड्रेस को ‘डिजिटल ड्रेस’ बताया कि इस ड्रेस की और भी कई खासियतें हैं। यह अपने डिजाइन की मदद से कपड़ों में जान डाल देती है। उन्होंने कहा कि इस ड्रेस को पहनने के वाले के मूवमेंट के साथ इसका डिजाइन भी चेंज होता है। यानी इसको पहनने वाला शख्स जिस दिशा में जाएगा, इसका डिजाइन भी उसके साथ बदलता रहता है।
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 hr agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
8 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines