Snail Found In Hotel Salad Video Viral:: काम और व्यस्तता के चलते आजकल लोग ऑनलाइन साइट्स से खाना मंगाकर खाने लगे हैं। कुछ लोगों का तो यह शौक बनता जा रहा है। झटपट होटल और रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर देते हैं। न कुक करने की टेंशन, न बर्तन धोने का झंझट। अगर आप भी हमेशा यही करते हैं तो सावधान हो जाइये। यह इसलिए कह रहे हैं, क्योकि हाल में ही बेंगलुरू के एक शख्स ने रेस्टोरेंट से सलाद ऑर्डर किया। जब वह सलाद प्लेट में निकालता है तो वह हैरान रह जाता है, यह देखकर कि उसमें उसे जिंदा घोंघा रेंग रहा था। उसने तुरंत वीडियो बना लिया। इस बात की जानकारी खुद कस्टमर धवल सिंह ने अपने X अकाउंट पर वीडियो अपलोड करके दी।
यह भी पढ़े: आर्ट हो तो ऐसी, कागज पर उकेरी महिला से कराया सेम टू सेम डांस, वीडियो वायरल
सलाद और कोल्ड ड्रिंक की थी ऑर्डर
धवल सिंह वीडियो पोस्ट करके बताते हैं कि उन्होंने सलाद के साथ कोल्ड ड्रिंक भी मंगाई थी, लेकिन उसका भी स्वाद अच्छा नहीं था। इस रेस्टोरेंट चेन से उन्होंने ‘स्विगी’ के माध्यम से सलाद मंगवाया था। धवल ने लोगों को चेताया कि इस रेस्टोरेंट से किसी भी आइटम का ऑर्डर न करें। उन्होंने रेस्टोरेंट को टैग करते हुए आगाह किया कि इस तरह की घटना भविष्य में नहीं होनी चाहिए।
खाना ऑर्डर करते समय रेटिंग जरूर चेक करें
धवल ने वीडियो के जरिए लोगों को सतर्क किया। उनकी चेतावनी के बाद रेस्टोरेंट को आने वाले भविष्य में दोबारा ऐसी गलती से बचना होगा। इस घटना से यह साफ होता है कि लोगों को खाना ऑर्डर करते समय सतर्क रहना चाहिए, विशेषकर जब वे ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं इस्तेमाल कर रहे हैं। स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए, उन्हें रेस्टोरेंट का चयन करने से पहले उसकी रेटिंग जरूर देखनी चाहिए।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines