Weird News : फ्लाइट में यात्रा करने के कई नियम होते हैं। नियमों का पालन ना करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे कई लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है लेकिन ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब एयरलाइन्स कार्रवाई को लेकर ट्रोल हो चुकी है। हाल ही में एक ऐसी ही घटना हुई, जिसमें एक महिला को किसी खूंखार अपराधी की तरह एयरपोर्ट पर घसीटा गया।
मामला लंदन स्टैनस्टेड एयरपोर्ट का है, जहां तुर्की के बोडरम जाने वाली फ्लाइट में उस वक्त बवाल हो गया जब एक बुजुर्ग महिला यात्री ने यह कहकर टूना सैंडविचकी कीमत चुकाने से इनकार कर दिया कि वह खाने में बिलकुल ठीक नहीं लग रहा है और तो और ये बहुत ठंडा है। महिला की इस बात एयरलाइन्स के स्टाफ भड़क गए और उसके लिए पुलिस बुला ली।
‘यह एक रेस्तरां नहीं, विमान है’
जेट2 की उड़ान में 79 साल की लिली इफील्ड और उनकी बेटी के साथ बेहूदगी की है और अपमानजनक व्यवाहर किया गया। लिली का कहना था कि लंदन स्टैनस्टेड एयरपोर्ट से तुर्की के बोडरम जाने वाली फ्लाइट में परोसा गया खाना खाने लायक नहीं था। शिकायत करने पर केबिन क्रू ने जवाब दिया कि यह एक रेस्तरां नहीं है, यह एक विमान है।”
यह भी पढ़ें : 25000 फीट ऊंचाई, विमान में आग भड़की; 500 से ज्यादा यात्रियों की जान फंसी
बर्बाद हो गई छुट्टी
इसके बाद स्टाफ ने बोडरम में विमान से महिला यात्री को बाहर निकालने के लिए बंदूकों और डंडों से लैस अधिकारियों को बुलाया। लिली एक रिटायर्ड अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने उनकी छुट्टियों को बर्बाद कर दिया। हम परिवार के सदस्य का जन्मदिन मनाने के लिए चार दिनों की छुट्टी पर निकले थे।
यह भी पढ़ें : 35000 फीट ऊंचाई पर विमान पर फायरिंग, यात्रियों में मची चीख पुकार
लिली ने कहा कि पुलिस हमारे साथ ऐसा व्यवहार कर रही थी, जैसे हम कोई बड़े अपराधी हों। हमें विमान से उतारा गया और एयरपोर्ट पर धक्का-मुक्की की गई। मुझे और मेरी बेटी को लगभग घसीटा गया। हालांकि जब पुलिस को पूरी घटना के बारे में जानकारी तो उन्होंने दोनों को छोड़ दिया। वहीं विमान कंपनी की तरफ से कहा गया है कि महिला ने व्यवधान डाला था और हंगामा किया था। इस महिला और उसकी बेटी ने अनुचित व्यवहार किया था।
संबंधित खबरें
इक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 hrs agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 hrs agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
13 hrs agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
1 day agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
3 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
5 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
5 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
6 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
7 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines