Old priest marries 12-year-old girl : अक्सर शादी हम उम्र लोगों के बीच होती है। हालांकि कुछ असामान्य शादियों के मामले सामने आते हैं, जिसमें दूल्हा और दुल्हन की उम्र में काफी अंतर होता है। पश्चिमी अफ्रीका के घाना से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक 62 साल के पादरी ने 12 साल की लड़की से शादी की है। इस शादी के बारे जब लोगों ने सुना तो वह भड़क गए और इसका विरोध करने लगे।
पादरी ने की बच्ची से शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम अफ्रीका के घाना में 63 साल के एक पादरी नुउमो बोरकेटे लावेह त्सुरु ने 12 साल की लड़की से शादी की। यह शादी तब तय हुई थी, जब लड़की की उम्र महज 6 साल की थी। शादी क्रोवर के नुंगुआ में एक पारंपरिक समारोह में हुई। जब इस शादी की चर्चा न्यूज चैनल पर हुई तो बवाल हो गया। लोग भड़क गए।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स में दिखाया गया है कि दर्जनों लोग इस शादी में शामिल हुए थे,इस पर भी लोगों ने आपत्ति जताई है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, शादी में शामिल महिलाओं ने 12 साल की लड़की को ऐसे कपड़े पहनने के लिए कहा था, जिससे वह अपने पति को लुभा सके। हालांकि इस शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।
स्थानीय लोगों ने जब इस शादी का वीडियो और फोटो को देखें तो इससे आक्रोश फैल गया क्योंकि लोगों को पता चला कि ये शादी गैरकानूनी और अनौपचारिक है। हालांकि अब अधिकारियों से मांग हो रही है कि इस विवाह को भंग कर और त्सुरु की जांच की जाए। वहीं सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।
एक ने लिखा कि घाना में बाल विवाह को अपराध माना गया है और ऐसी कोई भी शादी नहीं हो सकती है। एक अन्य ने लिखा कि इस देश में बहुत सारी चीजें गलत हैं और यह उनमें से एक है! 2024 में 12 साल की लड़की पत्नी कैसे बन सकती है? क्या ये बेवकूफी भरा मजाक नहीं है? एक अन्य ने लिखा कि इसी तरह की घटनाओं के कारण ही हमारा मजाक बनाया जाता है, इस पर रोक लगनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : नमाज बीच में छोड़ मौलाना की करने लगा मसाज, वीडियो देख बताएं ये सही है क्या?
बता दें कि घाना में शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल है लेकिन कुछ समाज के लोग आज भी बाल विवाह करते हैं और सरकार इस पर कड़ाई नहीं करती है। स्थानीय समुदाय के नेताओं ने अपने रीति-रिवाजों और परंपराओं के बारे में समझ की कमी बताया और इस तरह की शादी के मायने भी समझाते दिखाई दिए।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
7 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
15 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
17 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines