हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

टिकटॉक चैलेंज में महिला पी गई 4 लीटर पानी, फिर जो हुआ..पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
फाइल फोटो

Viral News: कनाडा में टिकटॉक चैलेंज ने महिला को अस्पताल में पहुंचा दिया। दरअसल, महिला ने “75 हार्ड” नामक वायरल फिटनेस चैलेंज लिया था। इस चैलेंज में 12 दिन तक लगातार दो टाइम 45 मिनट तक जबरदस्त एक्सरसाइज करनी होती है।

दिनभर में 4 लीटर पानी पीना पड़ता है

जानकारी के अनुसार इस चैलेंज में दिनभर में 4 लीटर पानी पीना पड़ता है। वहीं, जब आप इस चैलेंज को कर रहे होते हैं तो इसमें शराब या ”चीट मील” की अनुमति नहीं होती है। इस टिकटॉक चैलेंज को करते हुए महिला मिशेल फेयरबर्न की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल तक ले जाना पड़ा।

 

 

महिला के शरीर में सोडियम की कमी हो गई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला का पेट खराब हो गया। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि उसके शरीर में सोडियम की कमी हो गई। अधिक कसरत और डाइट के चक्कर में उसके शरीर में पोष्टिक आहार की कमी हो गई। अजीब बात यह है कि महिला अब भी इस चैलेंज को कंटीन्यू करना चाहती है। जबकि वह इस चैलेंज के चलते अस्पताल में भर्ती है। बता दें यह “75 हार्ड” नामक वायरल फिटनेस चैलेंज टिकटॉक पर काफी ट्रेडिंग में है।

विज्ञापन

कसरत के बाद अपनी फोटो अपलोड करनी होती है

इस चैलेंज में हर दिन केवल 4 लीटर पानी पीना होता है। चैलेंज लेने वाले को कसरत के बाद अपनी फोटो अपलोड करनी होती है। बड़ी संख्या में टिकटॉक पर लोग इस चैलेंज ले रहे हैं। इसी कड़ी में कनाडा की रहने वाली मिशेल फेयरबर्न ने भी यह चैलेंज लिया। जिसके बाद वह उसे वाटर प्वाइजनिंग हो गई। उन्हें उल्टी, कमजोरी, दस्त की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

पॉडकास्टर एंडी फ्रिसेला ने शुरू किया था

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फेयरबर्न ने चैलेंज जारी रखने के बारे में कहा कि वह हार नहीं मानेगी। बता दें कि “75 हार्ड” चैलेंज एक पॉडकास्टर और एक पूरक कंपनी के सीईओ एंडी फ्रिसेला द्वारा बनाया गया था.। काफी सख्त होने के चलते कुछ विशेषज्ञों ने इस चैलेंज की आलोचना भी की थी लेकिन लोग इसे किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola