हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमेरिका की 2 साल की बच्ची ने बनाया रिकॉर्ड, हाई IQ सोसायटी मेन्सा की मेंबर बनी, गिनीज ने खुद की पुष्टि

2 Years Girl Joined High IQ Society Mensa: हाई IQ सोसायटी में शामिल हुई इस बच्ची का नाम इस्ला मैकनाब है, जो अमेरिका के केंटकी में रहने वाली है।

विज्ञापन

2 Years Girl Joined High IQ Society Mensa: आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि ‘पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं’। इस कहावत को अमेरिका की एक बच्ची ने सच साबित कर दिया है। महज 2 साल की ये अमेरिकी बच्ची दुनिया के सबसे होशियार लोगों की लिस्ट में शामिल हो गई है। हाई IQ सोसायटी में शामिल हुई इस बच्ची का नाम इस्ला मैकनाब है, जो अमेरिका के केंटकी में रहने वाली है। बता दें कि मेन्सा दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी हाई IQ सोसायटी है। इस सोसायटी में शामिल होने के लिए इस्ला को कई टेस्ट दिये, जिसमें वो पास हुई। 2 साल की इस्ला का ये टैलेंट देखकर होस्ट भी हैरान हो गए।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने की पुष्टि

हाई IQ सोसायटी में शामिल होने वाली इस्ला मैकनाब के एक्सट्रा ओडनरी इंटेलिजेंस की पुष्टि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी की है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, इस्ला ने स्टैनफोर्ड-बिनेट इंटेलिजेंस स्केल में 99 प्रतिशत स्कोर हासिल की है। इस प्रतिभाशाली बच्ची ने अपनी कम उम्र को मात देते हुए शानदार ज्ञान क्षमताओं का प्रदर्शन किया है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

2% लोगों की लिस्ट में शामिल

मेन्सा सदस्य बनने के लिए, लोगों को स्टैंडर्डाइज्ड आईक्यू टेस्ट में 98 प्रतिशत या उससे अधिक मार्क्स प्राप्त करने होते हैं। इसका मतलब यह है कि इस्ला इंटेलिजेंस के मामले में टॉप 2% लोगों की लिस्ट में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: सरकारी नल से अचानक निकलने लगा दूध! बाल्टियों में भरकर ले गए लोग, क्या है सच्चाई?

विज्ञापन

पहले से ही है ब्रिलियंट 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, इस्ला के माता-पिता (जेसन और अमांडा) ने बताया कि उनकी बेटी पहले से ही बहुत ब्रिलियंट थी और फोक्सड थी। महज एक साल की उम्र में, इस्ला ने अपने रंग, संख्याएं और वर्णमाला सीखना शुरू कर दिया। जेसन और अमांडा ने बताया कि महज 7 महीने के अंदर उनकी बेटी ने कुर्सियों, सोफा और टीवी जैसे घरेलू सामानों पहचनना शुरू कर दिया था।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola