हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

समोसा बेचने वाले 18 साल के लड़के ने NEET एग्जाम किया क्रैक, खुद मिलने पहुंचे Physics Wallah के अलख पांडे

NEET Exam Result Sani Kumar Noida : नोएडा में सड़क किनारे समोसा बेचने वाले सनी कुमार ने NEET UG में 720 में से 664 अंक हासिल किए हैं। फिजिक्स वाला के अलख पांडे ने इस लड़के से मुलाकात की और इसकी कहानी शेयर की है।

विज्ञापन

NEET Exam Result Sani Kumar Noida : नोएडा में समोसा बेचने वाले एक 18 साल के लड़के ने कमाल कर दिया है। इस लड़के ने NEET एग्जाम को क्रैक कर लिया है। सनी कुमार से मिलने के लिए फिजिक्स वाला के अलख पांडे पहुंचे थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बताया कि दुखद बात ये है कि सनी आज भी समोसा ही बेच रहा है। क्या सनी भी अपने सपनों के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले पाएगा?

सनी कुमार ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG में 720 में से 664 अंक हासिल किए हैं। सनी ने परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं लेकिन आगे की पढ़ाई कैसे होगी? पढ़ाई करने के बाद सनी कुमार दोपहर 2 बजे नोएडा सेक्टर 12 में सड़क किनारे समोसे का स्टॉल लगाते हैं। इस दुकान पर सनी करीब पांच घंटे मेहनत करते हैं और फिर रात में पढ़ाई करते हैं।

सनी कुमार से मिलने पहुंचे अलख पांडे 

सनी कुमार की कहानी को अलख पांडे ने सोशलमीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि सनी पिछले 3 साल से नोएडा में समोसे का ठेला लगाता है, दिन के कुछ 300 रुपये बचाता है। इसी पैसे से घर चलता है। परिवार में पैसा कम होने के बाद भी सनी या उसकी मां ने सपना देखा डॉक्टर बनने का। सनी ने कमाई करके ऑनलाइन 4000 रुपये का बैच लेकर तैयारी शुरू की। समोसा बनाते-बनाते ठेले पर ही कई बार लेक्चर देखा था। सनी की मेहनत रंग लाई और सनी ने 664 नंबर प्राप्त किया है।

आज भी समोसा बेचता है सनी

अलख पांडे ने बताया कि सनी आज भी समोसा ही बेच रहा है। क्या सनी भी अपने सपनों के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले लेगा? अगर ले भी ले तो, परिवार का क्या होगा, ठेला कौन संभालेगा, कॉलेज की फीस कहां से आएगी? ऐसे बच्चे परीक्षा में चयन तो हो जाते हैं पर कॉलेज हॉस्टल की फीस या घर की उन पर निर्भरता उन्हें वापस जंजीरों में बांध देती है। ऐसे एक नहीं 1000 सनी हमें मिलते हैं।

यह भी पढ़ें : पार्क में अंतरंग हुआ कपल, एक गलती से नदी में गिरी कार, बाहर निकले तो हुए शर्मसार

अलख के अनुसार सनी की पढ़ाई की जिम्मेदारी अलख पांडे ने ले ली है। पांडे का कहना है कि हम हर साल लगभग 100 बच्चों की मदद करते हैं और अगर कोई ऐसे बच्चे की मदद करना चाहता है तो उनसे कांटेक्ट करे। सनी की कहानी अब वायरल हो चुकी हैं और लोगों के लिए वह एक प्रेरणा बन चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें