World War-II Hero Marrying 96 Years Old Girlfriend: कहते हैं कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती। व्यक्ति को किसी भी उम्र में सच्चा प्यार हो सकता है। इसका एक जीता-जागता उदाहरण सामने आया जहां एक 100 साल का व्यक्ति अपनी 96 साल की गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। दोनों एक-दूसरे को साल 2021 से डेट कर रहे हैं।
वर्ल्ड वॉर से जुड़ा शादी का वेन्यू
आपको बता दें कि अमेरिका के लिए विश्व युद्ध II में हेरोल्ड टेरेंस ने अपनी जी जान लगा दी थी। वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं हुए इस बार चर्चा का कारण है उनकी पर्सनल लाइफ। वह अगले महीने फ्रांस में अपनी प्रेमिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी उस समुद्री तट पर हो रही है जहां वर्ल्ड वॉर के दौरान अमेरिकी आर्मी लड़ने के लिए उतरी थी।
विश्व युद्ध II के दौरान अमेरिकी एयरफोर्स का हिस्सा रह चुके हेरोल्ड को 6 जून के दिन डी-डे लैंडिंग की 80वीं वर्षगांठ पर सम्मानित किया जाएगा।। यह वही दिन था जब अमेरिका से मित्र देशों में जुड़कर वर्ल्ड वॉर का रुख बदल दिया था। इस वॉर में हेरोल्ड उन खुशकिस्मत लोगों में से थे जो जिन्दा बचकर लौट आए थे।
छोटी उम्र में ज्वॉइन कर ली थी आर्मी
जब जापान ने पर्ल हार्बर में अमेरिकी नौसेना बेस पर बम गिराए तब टेरेंस सिर्फ 18 साल के थे। उस समय वह आर्मी ज्वॉइन करना चाहते थे। 20 साल के होने तक वह मोर्स कोड में एक्सपर्ट थे। उस समय युद्ध के दौरान इंग्लैंड जाने के लिए उन्हें चार पी-47 थंडरबोल्ट फाइटर विमानों के एक स्क्वाड्रन का जिम्मा सौंपा गया था।
‘ऐसी लव स्टोरी कभी नहीं सुनी होगी’
टेरेंस ने एएफपी को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि यह एक ऐसी लव स्टोरी है जैसी आपने पहले कभी नहीं सुनी होगी। फ्लोरिडा के बोका रैटन में स्वेरलिन के घर पर एक इंटरव्यू के दौरान वे किशोरों की तरह एक-दूसरे को देखते हैं, हाथ पकड़ते हैं और स्मूच भी करते हैं। स्वेरलिन ने अपने मंगेतर के बारे में कहा कि वह एक अविश्वसनीय लड़का है, उन्हें उसकी हर चीज पसंद है। वह हैंडसम है और एक अच्छा किसर भी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड वॉर खत्म होने के बाद हेरोल्ड अपने घर आ गए थे जहां उन्होंने थेल्मा नाम की लड़की से शादी की। उनके तीन बच्चे हुए और हेरोल्ड ने एक ब्रिटिश कंपनी के लिए काम भी किया। रिटायर होने के बाद उनकी फैमिली फ्लोरिडा में बस गई। साल 2018 में थेल्मा का देहांत हो जाने के बाद हेराल्ड अकेले पड़ गए जिस दौरान किसी दोस्त के जरिए वे स्वेरलिन से मिले। स्वेरलिन विधवा थीं और दो मुलाकातों में ही कपल ने तय कर लिया कि वे आगे की जिंदगी साथ गुजारेंगे।
यह भी पढ़ें: खाना मांगा तो पत्नी ने दांतों से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, पुलिस के भी उड़े होश
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
17 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines