Tihar Jailer Deepak Sharma: तिहाड़ जेल के मशहूर जेलर दीपक शर्मा ने कहा कि पेशेवर पहलवान रौनक गुलिया और उनके पति अंकित गुलिया ने उनके साथ धोखाधड़ी की। मधु विहार थाने में दर्ज करवाई गई एफआईआर के अनुसार साल 2021 में जेलर शर्मा डिस्कवरी चैनल पर दिखाए गए रियलिटी शो अल्टीमेट वारियर्स में नजर आए थे। शो के दौरान उनकी मुलाकात पहलवान रौनक गुलिया से हुई। इस दौरान गुलिया ने बताया कि वह और उनके पति स्वास्थ्य उत्पाद उद्योग में स्थापित उद्यमी हैं। शो की समाप्ति के बाद मैं घर लौट आया और हमारी फोन पर लगातार बातचीत होने लगी।
मई 2022 में रौनक ने अपने ब्रांड के लाॅन्च इवेंट में अपने पति अंकित गुलिया से मिलवाया। इसके बाद रौनक ने उसे जनवरी 2023 में बताया गया कि हमारा व्यवसाय आगे बढ़ रहा है और मुनाफा भी मिल रहा है। इसके बाद रौनक ने उसे बताया कि कमाई बढ़ाने के लिए ब्रांड बनाने और आउटलेट स्थापित करने के लिए पैसे की आवश्यकता थी। इसके बाद उन्होंने मुझे 50 लाख रूपए के निवेश के लिए आमंत्रित किया।
यह है मामला
रौनक ने आश्वासन दिया कि उनके पति कुल लाभ में 10-15 फीसदी हिस्सा उसे देंगे। इसके अलावा उन्होंने मुझे कंपनी और ब्रांड का ब्रांड एंबेसेडर बनने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मैंने 15 प्रतिशत हिस्सेदारी में निवेश करने का फैसला किया। इसके बाद 2 मार्च 2023 को शाम करीब 7ः30 बजे आरोपी व्यक्ति काली स्काॅर्पियो गाड़ी से यमुना विहार पहुंचा। बातचीत के अनुसार मैंने 43 लाख रुपए का चेक और 8 लाख रूपए नगद रौनक के पति को दिए। इसके बाद अप्रैल 2023 में मैंने अपने निवेश किए धन के बारे पूछताछ की तो पता चला कि पति-पत्नी दोनों ने मेरे साथ धोखाधड़ी की। बाद में पता चला कि कई अन्य लोग भी इस धोखाधड़ी का शिकार हुए।
जान से मारने की दी धमकी
इस दौरान दोनों ने मुझे कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने मुनाफे के साथ-साथ निवेश की गई रकम भी वापस करने से इंकार कर दिया। वहीं इस मामले में मधु विहार थाने के एसएचओ ने कहा कि फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
4 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
7 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
9 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
9 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
9 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
10 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
10 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
10 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
10 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines