हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'कपड़े फाड़े, मारपीट और दुर्व्यवहार किया', महिला ने क्लब के बाउंसरों पर आरोप लगाया

विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन पार्ट-1 इलाके में स्थित एक क्लब के बाउंसरों पर महिला ने कपड़े फाड़ने, मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि दो बाउंसरों ने उसे मारा, उसके कपड़े फाड़े और उन्होंने उसे गलत तरीके से छुआ भी गया। पुलिस के मुताबिक, घटना 18 सितंबर की सुबह करीब 2:14 बजे की है, जब उन्हें पीड़ित महिला ने फोन कर घटना की सूचना दी।

अभी पढ़ें – Rajasthan: महिला का दोस्त से लिफ्ट लेना पति को नागवार गुजरा, दोनों को 7 घंटे तक पेड़ से बांधकर पीटा, जानें मामला

 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पूछताछ करने पर महिला ने आरोप लगाया कि दो बाउंसरों और क्लब के मैनेजर ने उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों की पहचान की गई है। पीड़िता को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि शिकायत पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डीसीपी ने कहा कि महिला ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी के लिए क्लब आई थी, जहां एंट्री को लेकर बहस हुई। इसके बाद क्लब के बाउंसर आक्रामक हो गए और मेरे दोस्तों के साथ मेरी पिटाई की। डीसीपी ने बताया कि क्लब से बाउंसरों का विवरण भी लिया गया है और दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि महिला का बयान साकेत अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया गया है।

क्लब के मालिक ने पुलिस पर लगाया जबरन वसूली का आरोप

उधर, क्लब के मालिक ने दिल्ली पुलिस कर्मियों पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सभी आरोपों का खंडन किया। उन्होंने पुलिस पर जबरन वसूली का भी आरोप लगाया। क्लब के मालिक सुरेंद्र सिंह चौधरी विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) को पत्र भी लिखा है। उन्होंने स्थानीय पुलिस कर्मियों पर हर महीने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया।

18 सितंबर की घटना पर क्लब के मालिक ने कहा कि रात के करीब 1 बजे शराब के नशे में धुत चार लड़कों और तीन लड़कियों ने क्लब के स्टाफ के साथ बदसलूकी की और जब उनसे कहा गया कि ऐसा व्यवहार न करें तो लड़कियों ने हमें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने काउंटर से जबरन 1.5 लाख रुपये लिए और फिर पुलिस को फोन किया। जब पुलिस आई तो सामने वही पुलिस वाला था जो हमें जबरन वसूली की धमकी दे रहा था।

अभी पढ़ें – 

क्लब के मालिक ने कहा, “हम पुलिस कर्मियों से सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच करने का अनुरोध करते रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके स्टाफ को 22 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा और बेल्ट, डंडों और जूतों से पीटा। क्लब के मालिक ने दावा किया कि 23-24 सितंबर की रात पुलिस फिर से उनके बार में पहुंची और 2,53,000 रुपये के सामान जब्त कर लिए, क्योंकि मैंने रंगदारी देने से इनकार कर दिया था। क्लब मालिक के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डीसीपी (दक्षिण) चौधरी ने कहा कि क्लब मालिक द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

(Modafinil)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें