West Bengal News: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजभवन का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ कर दिया. राज्यपाल ने इस बदलाव के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को औपचारिक पत्र भेजा था और स्वीकृति मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से नया नाम लागू कर दिया गया. राज्यपाल के अनुसार यह कदम शासन को अधिक जनसुलभ बनाने की दिशा में उठाया गया है, ताकि आम लोग बिना किसी औपचारिकता के यहां अपनी समस्याएं लेकर आ सकें. उनके मुताबिक, यह भवन अब केवल शासन का प्रतीक नहीं, बल्कि जनता के लिए खुला संवाद स्थल बनेगा.
बोर्डों तक पर पुराना नाम हटाकर लिखा गया ‘लोक भवन’
नाम परिवर्तन के बाद पूरे परिसर में बड़े स्तर पर बदलाव शुरू कर दिए गए हैं. राजभवन परिसर के पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण सभी मुख्य द्वारों से लेकर भवन के भीतर लगे बोर्डों तक पर पुराना नाम हटाकर ‘लोक भवन’ अंकित किया जा चुका है. यही नहीं, राजभवन से संबंधित सभी सरकारी वाहनों पर भी पुराने लिखित नाम को बदल दिया गया है. राज्यपाल का कहना है कि पहले जहां राजनीतिक प्रतिनिधि और आम नागरिक अपनी शिकायतें रखने आते थे. वहीं अब नए नाम के साथ यह स्थान और अधिक पारदर्शी तथा लोक-केंद्रित कार्यों के लिए समर्पित होगा.
इससे पहले राजभवन की पहली मंजिल का नाम बदलकर रखा था सरदार वल्लभभाई पटेल
इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन की पहली मंजिल का नाम बदलकर सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर रखा. वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर राजभवन में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था. उस समय राज्यपाल ने राजभवन के सिंहासन कक्ष का नाम बदलकर सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर रख दिया था. सिंहासन कक्ष को ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एकता कक्ष’ नाम दिया गया है. गवर्नर बोस ने एक बयान के माध्यम से कहा कि ‘सरदार पटेल की स्मृति और हमारे राष्ट्र को एकजुट करने के उनके अद्वितीय प्रयासों को श्रद्धांजलि के रूप में, राजभवन के पूर्व सिंहासन कक्ष को अब से सरदार वल्लभभाई पटेल एकता कक्ष के रूप में जाना जाएगा.
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में सुरक्षा चूक पर चुनाव आयोग सख्त, ECI ने कोलकाता पुलिस से मांगी 48 घंटे में रिपोर्ट
संबंधित खबरें
पश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
49 mins agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
8 hrs ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
22 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
23 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
1 day agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
4 days agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
5 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
5 days agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
7 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines