तृणमूल कांग्रेस की चर्चित सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल (बीजेडी) के नेता पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली है। यह शादी जर्मनी में हुई। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच उनका एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों अपनी शादी का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों बॉलीवुड के क्लासिक गाने ‘रात के हमसफर’ पर डांस करते दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा ने 3 मई को बर्लिन में शादी की। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। शादी के बाद केक काटते हुए अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए महुआ मोइत्रा ने सभी को शुभकामनाएं और बधाइयां देने के लिए धन्यवाद कहा। इस केक पर छोटी मूर्तियां लगी हुई थीं, जिनमें ब्रीफकेस, चश्मा और एक हैंडबैग भी शामिल था।
बता दें कि सांसद महुआ मोइत्रा को डिजाइनर हैंडबैग का शौक है, जिसे लेकर वे पहले भी चर्चाओं में रही हैं। केक पर भी यह शौक स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। वहीं, पिनाकी मिश्रा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं, इसलिए केक पर एक हथौड़ा और ब्रीफकेस का डिज़ाइन भी दिखाई दे रहा है।
डांस का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल 1967 में आई फिल्म एन इवनिंग इन पेरिस के रोमांटिक क्लासिक “रात के हमसफर” पर डांस कर रहा है। वहां मौजूद लोग कपल के लिए तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में महुआ मोइत्रा ने गुलाबी बनारसी साड़ी पहनी हुई है, जबकि पिनाकी मिश्रा ने नेहरू जैकेट के साथ पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहना है।
महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा…कौन क्या?
महुआ मोइत्रा का जन्म 12 अक्टूबर 1974 को असम में हुआ था। उन्होंने 2010 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 2019 में पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंची, और 2024 में भी उन्होंने जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें : Mahua Moitra और Pinaki Misra की शादी सीक्रेट क्यों? जानें पावर कपल की 5 कॉमन बातें
वहीं, पिनाकी मिश्रा का जन्म 23 अक्टूबर 1959 को ओडिशा के पुरी में हुआ था। वह पहले कांग्रेस में थे, बाद में नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (BJD) में शामिल हो गए। वे कई बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं और एक अनुभवी सांसद हैं।
संबंधित खबरें
'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
1 day ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
3 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
5 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
6 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
6 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
6 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
7 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
9 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
10 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines