टीएमसी के एक नेता ने बीजेपी विधायक के गले में तेजाब डालने की धमकी दी थी। टीएमसी नेता अब्दुर रहीम बख्शी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर कई सवाल खड़े हुए और बीजेपी हमलवार है। अब इस मामले को लेकर टीएमसी नेता अब्दुर रहीम बख्शी ने सफाई दी है और बताया कि आखिर उन्होंने बीजेपी नेता को इस तरह की धमकी क्यों दी थी।
भाजपा विधायक शंकर घोष के मुंह में तेजाब डालने की धमकी देने वाले अपने बयान पर टीएमसी नेता अब्दुर रहीम बख्शी ने कहा कि विधानसभा में एक भाजपा विधायक ने बयान दिया कि सभी प्रवासी श्रमिक रोहिंग्या और बांग्लादेशी हैं। यह पूरी तरह से झूठ है। हम भारतीय हैं, हम बंगाली हैं, वह ऐसा कैसे कह सकते हैं?
टीएमसी नेता अब्दुर रहीम बख्शी ने कहा कि उन्होंने बंगालियों और बंगाल का अपमान किया है, इसीलिए मैंने यह बयान दिया। एक बंगाली विधायक बंगालियों के खिलाफ ऐसी बातें नहीं कह सकता। इसीलिए मैंने उनके गले में तेजाब डालने का सुझाव दिया, ताकि उनका गला बंद हो जाए और वह फिर कभी ऐसी बातें न कहें।
बता दें कि टीएमसी नेता अब्दुर रहीम बख्शी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक सार्वजानिक मंच से बीजेपी विधायक के मुंह में तेजाब डालने की बात कह रहे थे। अब्दुर रहीम बख्शी टीएमसी के मालदा जिला अध्यक्ष हैं, शनिवार रात अपने विधानसभा क्षेत्र मालतीपुर में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान बीजेपी विधायक को लेकर बयान दिया था।
टीएमसी नेता के इस बयान की आलोचना करते हुए बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि हिंसा टीएमसी के लिए नई नहीं है, यह उनकी राजनीतिक संस्कृति है। मालदा-मुर्शिदाबाद में जहां अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या ममता बनर्जी का वोट बैंक हैं, वहां से दी गई ऐसी धमकियों से पता चलता है कि टीएमसी अपनी राजनीति कैसे चलाती है।
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
1 day agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
3 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
4 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
5 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
5 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
6 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
8 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
8 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
8 days ago'7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या केस', कोलकाता भगदड़ हादसा या साजिश?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines