पश्चिम बंगाल के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज कैंपस में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। इस शर्मनाक घटना पर जमकर राजनीति हो रही है। छात्रा फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रही थी। अब इस मामले को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी के बैचमेट ने बताया कि मनोजीत मिश्रा पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, मनोजीत के दोस्त और पूर्व बैचमेट तितास ने बताया है कि वह साल 2012 से ही मनोजीत को जानता है और दोनों करीबी दोस्त हुआ करते थे। दोनों TMCP (तृणमूल कांग्रेस की छात्र परिषद) से जुड़े हुए थे। तितास का कहना है कि मनोजीत पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।
‘पहले भी शामिल ऐसी घटनाओं में शामिल रहा आरोपी’
तितास के अनुसार, साल 2013 में भी मनोजीत एक ऐसी घटना में शामिल था कि वह कुछ समय के लिए अंडरग्राउंड हो गया था। उस पर छात्र संघ ने बैन भी लगाया था, लेकिन साल 2016 में वह फिर से कॉलेज में वापस आ गया था। उस पर बैन लगाए जाने के बाद भी वह कॉलेज आता रहा और अपनी हरकतें करता रहा।
तितास ने आरोप लगाया कि मनोजीत महिला छात्रों से छेड़छाड़ भी करता था और मारपीट, वसूली जैसी कई घटनाओं में शामिल रहता था। हालांकि, उसकी पहुंच के कारण लोग शिकायत दर्ज कराने से डरते थे। मनोजीत के दोस्त ने बताया कि एक बार तो उसने खुद अपना सिर फोड़ लिया था। इसके बाद दो जूनियर्स के खिलाफ झूठी FIR दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें : पुलिस को मिला बड़ा सबूत, CCTV में कैद हुई हैवानों की हरकत
TMC विधायक का विवादित बयान
वहीं भाजपा इस मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस को घेर रही है। पार्टी की तरफ से जोरदार प्रदर्शन किया गया, वहीं महिला मोर्चा की तरफ से मशाल मार्च भी निकाला गया। वहीं तृणमूल के विधायक मदन मित्रा ने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि लड़की वहां नहीं जाती तो यह घटना कभी नहीं होती। अगर उसने किसी को बताया होता कि वह कहां जा रही है, अपने साथ कुछ दोस्तों को ले गई होती, तो यह घटना नहीं होती। इसलिए अपराध करने वालों ने स्थिति का फायदा उठाया। इस बयान के कारण उन्हें पार्टी की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
संबंधित खबरें
'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
14 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
3 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
4 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
6 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
6 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
6 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
7 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
9 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
9 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines