Kolkata Law College Rape Case: साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में 25 जून को छात्रा से हुई गैंगरेप की घटना दो दिन बाद सामने आई है। अब इस पर विपक्षी पार्टी ने सरकार पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। BJP पश्चिम बंगाल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि छात्रा को पहले बाथरूम में ले जाया गया। बाद में उसके शोर मचाने पर उसे एक कमरे में ले जाया गया। वहां तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) के सक्रिय सदस्य मोनोजित मिश्रा ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर गैंगरेप किया।
बीजेपी ने लिखा कि अगर ये दावे सही हैं, तो यह बेहद चिंताजनक है कि कॉलेज कैंपस के भीतर ऐसा कृत्य हुआ, जो किसी की नजर में नहीं आया। महत्वपूर्ण है कि पुलिस गहन जांच करे और इन आरोपों पर स्पष्टता प्रदान करे। साथ ही भाजपा ने सरकार से घटना से संबंधित 5 सवाल पूछे हैं।
भाजपा ने उठाए ये 5 सवाल
– छात्रा को TMCP यूनियन क्षेत्र के पास आने के लिए क्यों कहा गया?
– एक पूर्व छात्र और राजनीतिक सहयोगी को कैंपस में इतनी आसानी से कैसे प्रवेश मिल गया?
– किस अधिकार के तहत उसने एक मौजूदा छात्रा से संपर्क किया और उसे बुलाया?
– क्या उस समय कॉलेज का कोई कर्मचारी या सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था?
– क्या किसी ने कुछ सुना या देखा नहीं?
पीड़िता के साथ खड़े होने का दिया भरोसा
बीजेपी ने पीड़िता के साथ खड़े रहने का भरोसा देते हुए लिखा कि भाजपा पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। हम पूरी जवाबदेही की मांग करते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि न्याय मिले। बीजेपी ने पोस्ट में #MohilaBirodhiMamata भी लिखा।
यह भी पढ़ें: कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, TMC छात्र नेता समेत दो छात्र गिरफ्तार
कई TMC नेताओं के साथ दिखा मोनोजित मिश्रा
बीजेपी ने सरकार पर सवाल उठाते हुए एक्स पर जो पोस्ट किया उसने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। इसमें TMC छात्र नेता मोनोजित मिश्रा कई नेताओं के साथ दिख रहा है।
TMC ने पुराने मामले पर उठाए सवाल
बीजेपी के पोस्ट करते ही TMC ने भी पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा। TMC ने लिखा कि आखिरी बार कब बीजेपी ने महिलाओं से बलात्कार के आरोपी एक भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की थी? IIT-BHU बलात्कार मामले में, कम से कम दो आरोपी भाजपा वाराणसी आईटी सेल के सदस्य थे। TMC ने भी बीजेपी नेताओं के साथ आरोपियों के तस्वीरें साझा कीं।
संबंधित खबरें
'नेतृत्व के फैसले का सम्मान करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी', कोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान
5 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
11 hrs ago'ममता बनर्जी का नहीं हुआ था पैर फ्रैक्चर', पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने किया दावा, 9 अक्तूबर के बाद होगी जांच
1 day agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
2 days agoअग्निमित्रा पॉल का विपक्ष पर तीखा हमला, बोलीं- 'मच्छार' ने दिखा दिया भारत की ताकत का असर
2 days ago'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
2 days ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
3 days agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
3 days agoनोएडा के जेवर एयरपोर्ट से 2 और शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट, टाइम शेड्यूल जारी; अब तक जुड़ चुके 17 शहर
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines