पश्चिम बंगाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने TMC की सरकार पर जोरदार हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्गापुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रदेशवासियों को 5400 करोड़ रुपये की परियोजनाएं सौंपीं। इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकार और TMC पर जोरदार हमला किया।
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के लिए देखे हैं बड़े सपने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के लिए बड़े सपने देखे हैं। बीजेपी एक समृद्ध और विकसित पश्चिम बंगाल बनाना चाहती है। यह देश के पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती है। उन्होंने भारत के औद्योगिक विकास की नींव रखी थी। दुर्गापुर में लोग दूर-दूर से रोजगार के लिए आते थे, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।
‘जो उद्योग बचे हैं, उन पर भी लग रहे ताले’
पीएम ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल का नौजवान पलायन के लिए मजबूर है। छोटे-छोटे काम के लिए भी उन्हें दूसरे राज्यों की तरफ जाना पड़ रहा है। जो उद्योग बचे हैं, उन पर भी ताले लग रहे हैं। बंगाल बदलाव चाहता है, बंगाल विकास चाहता है। पीएम ने कहा कि TMC का गुंडा टैक्स ही यहां निवेश को रोकता है। यहां संसाधनों पर माफिया का कब्जा है। यहां की सरकार नीतियां ही अपने नेताओं को भ्रष्टाचार की छूट देने के लिए बनाती है।
पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति को बदला जा सकता है। इसके अंदर देश का अग्रणी औद्योगिक राज्य बनने के लिए सभी आवश्यक गुण मौजूद हैं। भाजपा के सत्ता में आने के कुछ ही वर्षों बाद राज्य में तेजी से प्रगति होगी। लेकिन तृणमूल कांग्रेस बंगाल के विकास में एक दीवार बनकर खड़ी है। जिस दिन यह दीवार गिर जाएगी, बंगाल विकास की असली गति देखेगा। पीएम मोदी ने कहा कि यहां समर्थ और प्रतिभाशाली भाई-बहन हैं। यहां नदियां भी हैं और समुद्र भी।
घुसपैठ देश के लिए खतरा- PM मोदी
सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए बंगाली गौरव सर्वोपरि है। देश में जहां भी भाजपा है, वहां बांग्ला और पश्चिम बंगाल के लोगों का सम्मान है। लेकिन पश्चिम बंगाल में क्या हो रहा है? यहां TMC ने अपने स्वार्थ के लिए पश्चिम बंगाल की पहचान को दांव पर लगा दिया है। यहां घुसपैठ को बढ़ावा दिया जा रहा है और घुसपैठियों को फर्जी दस्तावेज बनवाने में मदद की जा रही है। इसके लिए अब एक पूरा इकोसिस्टम विकसित किया गया है। यह देश के लिए खतरा है और यह बंगाली संस्कृति के लिए भी खतरा है। तुष्टिकरण के लिए TMC ने सारी हदें पार कर दी हैं।
उन्होंने कहा कि ‘मां, माटी और मानुष’ की बात करने वाली पार्टी की सरकार में बेटियों के साथ जो अन्याय हो रहा है, वह पीड़ा भी देता है और आक्रोश से भर भी देता है। आज पश्चिम बंगाल में अस्पताल भी बेटियों के लिए सुरक्षित नहीं हैं। आप सभी ने देखा है कि जब डॉक्टर बेटी के साथ अत्याचार हुआ, तो TMC सरकार अपराधियों को बचाने में जुट गई थी। इस घटना से देश बाहर निकला भी नहीं था कि एक और कॉलेज में भयंकर अत्याचार हुआ। इसका भी कनेक्शन TMC से है, और TMC के नेता पीड़ित को ही दोषी बताते रहे।
संबंधित खबरें
'ममता बनर्जी का नहीं हुआ था पैर फ्रैक्चर', पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने किया दावा, 9 अक्तूबर के बाद होगी जांच
10 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
1 day agoअग्निमित्रा पॉल का विपक्ष पर तीखा हमला, बोलीं- 'मच्छार' ने दिखा दिया भारत की ताकत का असर
1 day ago'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
1 day ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
2 days agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
2 days agoनोएडा के जेवर एयरपोर्ट से 2 और शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट, टाइम शेड्यूल जारी; अब तक जुड़ चुके 17 शहर
4 days agoबंगाल उपचुनाव से पहले ममता को बड़ा झटका! 100 नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा कांग्रेस का हाथ
4 days ago'3 महीने में सुलझाएं TMC गुटों का चुनाव चिह्न विवाद…', सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को दिए कड़े आदेश
5 days ago'वर्दी छोड़कर बीजेपी का झंडा थाम ले पुलिस', कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines