West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां BSF जवान पर उनके ही सहकर्मी ताबड़तोड़ बरसाईं और उनकी हत्या कर दी। इस घटना ने जिला समेत पूरे BSF में हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों BSF जवानों के बीच विवाद चल रहा था। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक सिपाही ने दूसरे सिपाही की इस तरह से हत्या कर दी। चलिए जानते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है?
सहकर्मी ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
यह घटना मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान कैंप में हुई है, जहां ये दोनों BSF जवान ड्यूटी पर तैनात थे। कैंप में शनिवार देर रात को दोनों के बीच आपसी विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि बीएसएफ के एक हवलदार पर उनके ही सहकर्मी कांस्टेबल ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से BSF हवलदार की मौके पर मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान रतन सिंह (57) के रूप में हुई है, जो राजस्थान के रहने वाले थे। रतन सिंह BSF की 119वीं बटालियन में तैनात थे। वह अप्रैल में हुई मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद से हाई कोर्ट के निर्देश पर BSF की टीम के साथ यहां तैनात किए गए थे।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में मंदिर के पास भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने किया पथराव, कई पुलिसकर्मी हुए घायल
BSF जवान को लगीं 6 गोलियां
अपने सहकर्मी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले आरोपित BSF कांस्टेबल की पहचान एसके मिश्रा के रूप में हुई है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एसके मिश्रा छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि शनिवार रात को BSF कैंप में दोनों जवानों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। उसी दौरान आरोपित जवान ने सर्विस राइफल से हवलदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सूत्रों के मुताबिक मृतक जवान को कुल छह गोलियां लगीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
संबंधित खबरें
छठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
23 hrs agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
2 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
2 days agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
3 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
5 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
7 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
9 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
10 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
10 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines