Murshidabad News: पश्विमी बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक भीषण हादसा सामने आया है. यहां कांडी थाने के अंतर्गत रामेश्वरपुर गांव में घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फट गया. इस दौरान मौके पर आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक बच्चे की मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई.
खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर
जानकारी के अनुसार, मुर्शिदाबाद जिले के कांडी थाना क्षेत्र में आने वाले गांव रामेश्वरपुर में बुधवार को खाना बनाते समय एक भयावह हादसा हो गया। सुबह के समय परिवार के लोग घर में गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे थे. इसी दौरान अचानक खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया. अचानक हुए तेज धमके के बाद घर में आग लग गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी. मौके पर पहुंची पुलिस और दककल विभाग ने स्थिति पर काबू पाया.
एक मासूम की मौके पर मौत, 6 घायल
बताया गया है कि विस्फोट इतना तेज था कि पूरा घर ध्वस्त हो गया. इस दौरान घर में लगी आग की लपटों में झुलसने से एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए. घायलों में से एक छोटे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों में एक पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को गोकरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. बाद में हालत गंभीर होने पर सभी को बहारामपुर स्थित मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर किया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, गैस लीकेज के कारण यह विस्फोट हुआ.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, 150 फीट गहरी खाई में गिरी स्कूल बस
संबंधित खबरें
छठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
20 hrs agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
1 day agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
1 day agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
3 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
5 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
7 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
9 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
10 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
10 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines