Mamata Banerjee statement on Durgapur rape: “लड़कियों को रात में कॉलेज से बाहर जाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए”, यह प्रतिक्रिया थी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की. वे दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर बयान दे रही थीं. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ममता बनर्जी ने कहा, “मैं इस घटना को देखकर स्तब्ध हूं, लेकिन निजी मेडिकल कॉलेजों को भी अपने छात्रों, खासकर लड़कियों का ध्यान रखना चाहिए. लड़कियों को रात में कॉलेज से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. उन्हें अपनी सुरक्षा भी करनी होगी. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया.
किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दुर्गापुर दुष्कर्म केस में तीन लोगों को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है, बाकी आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. जो भी दोषी होगा उसे कड़ी सज़ा दी जाएगी. गौरतलब है कि ओडिशा के जलेश्वर की युवती, जोकि दुर्गापुर में निजी मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा है, के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई. ममता बनर्जी ने घटना की निंदा की और आश्वासन दिया कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
अन्य राज्यों में हो रहे अपराध
मुख्यमंत्री ममता ने अन्य राज्यों में भी ऐसे अपराध हो रहे हैं, उनकी सरकारें क्यों चुप हैं? “तीन सप्ताह पहले ओडिशा में समुद्र तट पर तीन लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना हुई. ओडिशा सरकार क्या कार्रवाई कर रही है? ऐसी घटनाएं मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा में भी हुई हैं ; प्रदेश सरकारों को वहां भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.” इस बीच, दुर्गापुर दुष्कर्म केस में पकड़े गए तीनों आरोपियों को आज अदालत में भी पेश किया गया.
प्रोटोकॉल के अनुसार लेंगे एक्शन: डीसीपी अभिषेक
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी अभिषेक गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, मामले में प्रोटोकॉल के अनुसार ही एक्शन लिया जा रहा है. पकड़े गए तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया है. आगे की जांच जारी है. जैसे ही जांच में कुछ सामने आया, उसके आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी.
क्या बोले पीड़िता के पिता?
दुर्गापुर दुष्कर्म केस पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी अपनी सहपाठी के साथ खाने के लिए बाहर गई, जहां उसके साथ यह घटना हुई. रात करीब 10 बजे बेटी की सहेली ने फोन कर हमें उस घटना के बारे में बताया. हॉस्टल बहुत दूर था, और वह यहां खाना खाने आई थी. सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है… इतनी गंभीर घटना हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. यहां कोई व्यवस्था नहीं है, कोई प्रतिक्रिया नहीं. पीड़िता के पिता पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखे.
संबंधित खबरें
पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
2 hrs ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
15 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
16 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
1 day agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
3 days agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
5 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
5 days agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
6 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
8 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines