हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बंगाल चुनाव से पहले BJP में शामिल हुए पूर्व NSG कमांडर, पूर्व CRPF DSP और पूर्व मंत्री की बेटी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा समर्थन मिला. दीपांजन चक्रवर्ती, बिप्लब बिस्वास और कस्तूरी गोस्वामी भाजपा में शामिल हुए. कार्यक्रम में सुवेंदु अधिकारी और शमिक भट्टाचार्य मौजूद रहे. पढ़िए कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट.

विज्ञापन

कोलकाता, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा खेमे को बड़ी मजबूती मिली है. पूर्व NSG कमांडर और अंडरकवर एजेंट रहे दीपांजन चक्रवर्ती, CRPF के पूर्व DSP बिप्लब बिस्वास और वामपंथी के कद्दावर नेता तथा पूर्व मंत्री खिती गोस्वामी की बेटी कस्तूरी गोस्वामी ने भाजपा का दामन थाम लिया है.

कोलकाता स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में तीनों नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया गया. इस मौके पर उन्हें भाजपा का झंडा थमाकर स्वागत किया गया.

यह भी पढ़े;पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस का बड़ा फैसला, राजभवन का नाम बदलकर किया ‘लोक भवन’

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के निलंबित विधायक और जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने से पहले हुमायूं कबीर सात दिनों तक बांग्लादेश में थे. अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि कबीर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में बांग्लादेश से पैसे आ रहे हैं और इसकी जांच होनी चाहिए.

अगर 2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 77 सीटें मिली थीं. इस बार चुनाव से पहले एसआईआर प्रक्रिया समेत कई मुद्दों को लेकर भाजपा चुनावी मैदान में उतर रही है. वहीं तृणमूल कांग्रेस युवो साथी सहित चार प्रमुख योजनाओं के सहारे जनता के बीच जाने की तैयारी में है. दोनों ही दल 2026 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. अब देखना यह होगा कि राज्य की जनता किस दल को अपना समर्थन देती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़े;दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज के गेट पर BJP नेताओं को रोका, सांसद बोलीं-बंगाल में तालिबानी शासन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola