हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

West Bengal News: रामनवमी पर बंगाल के कोने-कोने से निकली शोभायात्रा, अस्त्र-शस्त्र का हुआ प्रदर्शन

विज्ञापन

कोलकाता से अमरदेव पासवान की रिपोर्टः पश्चिम बंगाल के कोने-कोने से रामनवमी के मौके पर बहुत ही धूम-धाम से शोभायात्रा निकाली गई। पश्चिम बंगाल रामनवमी के मौके पर काफी संवेदनशील राज्य रहा है। इस बार भी प्रशासन ने रामनवमी पर सुरक्षा व्यवस्था को कंट्रोल करने के इंतजाम किए हैं।

बैंड-बाजे के साथ जय श्री राम के नारों के बीच श्री राम के भक्त शोभायात्रा में शामिल हुए हैं, तो वहीं हावड़ा में अस्त्र और शस्त्र के साथ भाजपा ने रामनवमी के मौके पर विशाल शोभायात्रा निकाली है। बताते चलें की हावड़ा मे तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा भी आज विशाल शोभायात्रा निकाली जानी है। वहीं हिन्दू जागरण मंच ने पूरे पश्चिम बंगाल में 400 से ऊपर शोभा यात्रा निकालने का आह्वान किया है, साथ ही एक हजार से ऊपर पूजा का आयोजन भी करवा रही है।

सीएम ने दी चेतावनी

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने कल खुले मंच से यह चेतावनी देते हुए कहा कि श्री राम के नाम पर रैली तुम भी निकालो हम भी निकालेंगे पर अभी रोजा रमजान का समय चल रहा है इस बीच मुस्लिम एरिया में अगर किसी तरह का हमला होता है या फिर किसी तरह की अप्रिय घटना घटती है तो हम उन पर कानूनी कारवाई करेंगे।

विज्ञापन

हावड़ा में बीजेपी ने निकाली शोभायात्रा

राम नवमी पर बंगाल के हावड़ा में भव्य़ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें लोग हाथों में हथियार लेकर निकले। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कोलकाता में भी शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बीजेपी नेता राहुल सिन्हा शामिल हुए थे। इसके अलावा बंगाल के अन्य इलाकों में राम नवमी के मौके पर शोभा यात्रा का निकाली गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola