West Bengal (अमर देव पासवान): पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कल्याणी एक्सप्रेसवे के घोला महेश पोता इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में रात के अंधेरे में एक कैब की डिक्की से एक ट्रॉली बैग में शव बरामद हुआ है। शव की पहचान राजस्थान के रहने वाले एक व्यवसायी भागाराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भागाराम कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके से कपड़े का व्यापार करते थे और अपने दो व्यापारी दोस्त करण सिंह और कृष्णाराम सिंह के साथ पिछले 5 सालों से कोलकाता में ही एक किराए के मकान में रहते थे। बताया गया कि करण सिंह और कृष्णाराम सिंह को भागाराम करीब 8 लाख रुपए उधार दिए थे, जो उधार के पैसे वापस वह अपने दोनों व्यापारी दोस्तों से मांग रहा था।
कैसे दिया घटना को अंजाम
इसी वजह से भागाराम के दोनों दोस्तों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों दोस्तों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए एक ट्रॉली बैग में भरकर नागर बाजार से एक कैब बुक कर शव को लेकर कोलकाता के कल्याणी एक्सप्रेसवे के घोला महेश पोता इलाके में फेंकने के लिए पहुंच गए। जहां कैब चालक को शक हुआ और उसने दोनों लोगों को कैब से उतरने को कहा पर दोनों लोग कैब से उतरने को तैयार नहीं हुए। कैब चालक और दोनों लोगों के बीच में ही कहासुनी शुरू हो गई।
पुलिस ने की जांच शुरू
तभी झगड़े को देख मौके से गुजर रही पुलिस की टीम रुक गई। दोनों पक्ष की बात सुनी, जिसके बाद पुलिस ने जब ट्रॉली बैग को खोलने के लिए दोनों लोगों को कहा तो एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने जब ट्रॉली बैग की जांच की तो ट्रॉली बैग से उन्हें शव मिला, जो शव राजस्थान के व्यापारी भागाराम का था। वहीं पुलिस ने मोबाइल लोकेशन की मदद से दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- बिहार में चुनाव से पहले BJP को झटका, महागठबंधन के साथ जाएंगे पशुपति पारस!
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
3 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
5 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
6 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
7 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
7 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
7 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
9 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
10 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines