Watch Video Police Officer Saved Youth Life Giving CPR In Baran: राजस्थान के एक पुलिस अधिकारी इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रशंसा के पात्र बने हुए हैं। वजह है हार्ट अटैक से बेहोश हुए व्यक्ति को सीपीआर देकर उसकी जान बचाना। उनके इस बहादुरी और सुझबूझ भरे काम के बाद डीजीपी उमेश मिश्रा ने उन्हें बधाई दी है। पुलिस उन्हें राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित भी करेगी।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार मामला बारां का है। बारां में जलझूलनी एकादशी के मौके पर जुलूस निकाला जा रहा था। इस कारण आरपीएस अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस के साथ-साथ चल रहे थे। इस दौरान अचानक धर्मादा चौराहे पर एक 25 साल के युवक को हार्ट अटैक आ गया और वह जमीन पर गिर गया।
सुझबूझ से बच गई जान
जैसे ही युवक जमीन पर गिरा तो आसपास लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। आरपीएस अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा को इस बारे में पता चला तो वे दौड़कर वहां पहुंचे। मीणा ने बेहोश हुए व्यक्ति को सीपीआर देना शुरू कर दिया। करीब 2 से 3 मिनट तक सीपीआर देने के बाद युवक की नब्ज दोबारा चलने लगी। उसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है।
आरपीएस अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा की सुझबूझ की वजह से एक व्यक्ति की जान बच गई। इस काम के लिए डीजीपी उमेश मिश्रा ने मीणा को बधाई दी। उन्हें पुलिस द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। युवक के परिजनों ने पुलिस अधिकारी से कहा कि परिवार आपका जिदंगी भर अहसानमंद रहेगा।
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 hr agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
3 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
5 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
6 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
6 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
16 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines