हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Watch Video: लखनऊ अंबेडकर पार्क में 'हाथी' पर गिरी बिजली, टूटा 60 लाख का दांत

विज्ञापन
Lucknow Ambedkar Park Elephant Statue

Lightening Strike Elephant Lucknow Ambedkar Park: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के अंबेडकर पार्क में मुसलाधार बारिश के कारण हाथी पर बिजली गिरने से सूंड और दांत टूट गए। इस हाथी की कीमत 60 लाख बताई जा रही है। गुलाबी पत्थर से बना यह प्रसिद्ध पार्क 107 एकड़ में फैला हुआ है। स्मारक का निर्माण राजस्थान से मंगाए गए लाल बलुआ पत्थरों से किया गया है। चांद की रोशनी में यह पार्क दूधिया रोशनी से नहा जाता है। बता दें कि इस पार्क का निर्माण मायावती ने साल 2008 में कराया था। इस पार्क को लखनऊ का गौरव कहा जाता है। अंबेडकर पार्क में इस तरह के कुल 78 हाथी है।

मायावती ने साल 2008 में इस तरह के कुल 78 हाथियों की प्रतिमा बनवाई थी। जिसकी कुल लागत 36 करोड़ रुपए आई थी। वहीं राजधानी लखनऊ में ही बने कांशीराम पार्क में हाथियों की 30 मूर्ति है जिसकी कुल लागत 17 करोड़ रुपए है। नोएडा में 20 हाथी की मूर्ति लगाने में 65 करोड़ रुपए का खर्च आया था।

https://twitter.com/nitinsinghabhay/status/1701189549521776924

700 करोड़ रुपए खर्च हुए थे पार्क निर्माण में 

लखनऊ के अंबेडकर पार्क में मायावती ने सीएम रहते 78 हाथियों की प्रतिमाएं लगवाई थी। इस स्मारक को 700 करोड़ की लागत से मायावती ने बनवाया था। मायावती ने इन प्रतिमाओं को डायनामाइट से तुड़वाकर इनका पुर्ननिर्माण करवाया था। उस समय आवास विभाग को कुल 2 हजार करोड़ से अधिक का खर्च आया था। बता दें कि लखनऊ स्थित अंबेडकर पार्क में ज्योतिबा फूले, श्रीनारायण गुरु, बिरसा मुंडा, साहूजी महाराज और कांशीराम समेत कई महान व्यक्तियों की प्रतिमाएं स्थापित हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें