Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में स्कूल बस (School Bus) चालक की रेलवे फाटक पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। बस चालक ने 40 बच्चों की जान को खतरे में डाल दिया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं बस चालक की लापरवाही सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने के बाद बच्चों के अभिभावकों में रोष है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही चालक को जीआरपी ने गिरफ्तार करते हुए बस को सीज कर दिया है।
सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी बस
घटना ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह ग्रेटर नोएडा स्थित गोपीचंद पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। चालक को स्कूल पहुंचने में देरी हो रही थी। इसके लिए चालक बस को तेज रफ्तार में लेकर जा रहा था। वहीं रास्ते में दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर एक फाटक पड़ता है। किसी ट्रेन के आने का समय होने पर रेलवे कर्मचारी ने फाटक को बंद करना शुरू कर दिया, लेकिन कैलाशपुर निवासी स्कूल बस चालक आयाराम ने बस को दौड़ा दिया। आरोप है कि फाटक पर मौजूद रेलवे कर्मचारी ने चालक को रुकने का इशारा भी किया, लेकिन वह नहीं माना।
फाटक को तोड़ती हुई बस ट्रैक पर खड़ी हो गई
इसके बाद बस ने रेलवे फाटक को तोड़ दिया। इतना ही नहीं चालक ने काफी देर तक बस को रेलवे ट्रैक पर खड़ा रखा। उस समय बस में करीब 40 बच्चे सवार बताए जा रहे थे। ट्रैक पर रुकने के बाद चालक ने बस को दौड़ा दिया और मौके से भाग गया। वहीं फाटक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। अब यह सीसीटीवी फुटेज इलाके में वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर बच्चों के अभिभावकों के होश उड़ गए। मामले में जीआरपी ने चालक आयाराम को गिरफ्तार करते हुए स्कूल बस को सीज कर दिया है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
24 mins agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 hr agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
1 hr agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
3 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
3 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
5 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines