हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: पुलिस हेडकांस्टेबल की थाने में पिटाई, शराब के नशे में एक फरियादी को मारा था थप्पड़

विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक हेडकांस्टेबल ने वर्दी की गरिमा तार-तार की है। वह शराब के नशे में थाने पहुंचा। इतना ही नहीं आरोप है कि थाने में मौजूद एक फरियादी को उसने बिना वजह थप्पड़ रसीद कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई लगा दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/journalistRajan/status/1555848288817258496?s=20&t=1Yo44g0OtfAJDEOOFUpulg

दो पक्षों में मारपीट हुई थी

विज्ञापन

वायरल वीडियो में हेडकांस्टेबल को लोग मार रहें हैं। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में है। वीडियो में कई लोग उसे बारी-बारी से थप्पड़ मारते दिख रहें हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वीडियो आनंद विहार थाने का है। यह वीडियो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। कड़कड़डूमा गांव में दो पड़ोसियों में किसी बात पर मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष आनंद विहार थाने पहुंचे थे। आरोप है

उपायुक्त कर रहें जांच 
इस बीच शराब के नशे में हेडकांस्टेबल थाने पहुंचा। उसने मारपीट करने वाले एक पक्ष क सदस्य को बिना वजह थप्पड़ रसीद कर दिया। अब वीडियो वायरल होने पर जिला पुलिस उपायुक्त मामले में जांच कर रहें हैं। हेडकांस्टेबल व दोनों पक्षों के बयान लिए गए हैं। इससे पहले पुलिसकर्मियों द्वारा पैसे लेने का वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola