नई दिल्ली: महाराष्ट्र के ठाणे जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस वैन में बैठा एक युवक केक काटता दिख रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वैन में बैठा युवक विचाराधीन कैदी है। उसे पेशी पर लाया गया था। पेशी के बाद उसने पुलिस की वैन में बैठकर केक काटा।
मामला ठाणे जिले के उल्हासनगर का है। वहीं वैन में बैठे विचाराधीन कैदी का नाम रोशन झा बताया जा रहा है जो हत्या के प्रयास के मामले में कल्याण की आधारवाड़ी जेल में बंद है। रोशन झा पर हत्या के प्रयास के साथ-साथ जबरन वसूली के अन्य आरोपों के अलावा अन्य कई मामलों का आरोप है।
20 अगस्त को झा को सुनवाई के लिए कल्याण सत्र न्यायालय में पेश किया गया था। इसके बाद रोशन ने अपने जानने वालों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हत्या का आरोपी वैन की खिड़की से हाथ बाहर निकालकर केक काट रहा है। इस दौरान उसके दर्जनों दोस्त उसके पास खड़े हैं। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 hr agoLIVE : 4 राज्यों में उपचुनाव की काउंटिंग शुरू, BJP-TVK की पहली अग्निपरीक्षा
2 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
11 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
12 hrs agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
12 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
14 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
15 hrs ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
18 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
20 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines