BJP Core Committee Meeting Vasundhara Raje Happy: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को जयपुर में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई। यह बैठक शाम 7 बजे से लेकर देर रात 3ः30 बजे तक चली। बैठक की अगुवाई पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने की। इस बार के चुनावों में पार्टी बिना सीएम फेस के चुनाव मैदान में उतरेगी। बताया जा रहा है कि पार्टी ने इसके लिए वसुंधरा राजे को मना लिया है। जो अब तक नाराज चल रही थीं। वे पिछले 10 दिनों से दिल्ली में डेरा डालकर बैठी थीं। इसके साथ ही टिकट बंटवारे में पार्टी उनकी राय को महत्व देगी ऐसा आश्वासन भी उनको दिया गया है।
मान गई वसुंधरा
देर रात मीटिंग समाप्त होने के बाद वसुंधरा के चेहरे पर मुस्कान थीं। पार्टी के सूत्रों की मानें तो उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक चल रहा है। पाॅजिटिव है। बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे नाराज चल रही थी। पार्टी की ओर से शुरू की गई परिवर्तन यात्रा में भी उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था। माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें साइडलाइन करने का मन बना चुकी है। लेकिन टिकट बंटवारे और बिना सीएम फेस चुनाव लड़ने पर उनको मना लिया जाना पार्टी के लिए राहत भरी बात हो सकती है।
30 सितंबर को आ सकती है पहली सूची
माना जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो शुक्रवार शाम तक भाजपा हाईकमान पहली सूची जारी कर सकता है। इसके अलावा 30 सितंबर को बीजेपी चुनाव समिति की बैठक होनी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मीटिंग में राजस्थान से जुड़े नेता भी शामिल होंगे। इस बैठक के बाद पार्टी राजस्थान चुनावों के लिए पहली सूची जारी कर सकती है।
परिवर्तन यात्राओं में भीड़ रही नदारद
परिवर्तन यात्रा के फीडबैक ने पार्टी आलाकमान की आंखे खोल दी। वसुंधरा परिवर्तन यात्रा के आगाज पर तो मौजूद रही लेकिन पूरी यात्रा के दौरान वह किसी भी रथ पर नजर नहीं आई। यहां तक कि उनके क्षेत्र हाड़ौती में भी उन्होंने भाग नहीं लिया। वसुंधरा के परिवर्तन यात्रा से नदारद रहने के कारण पार्टी यात्रा के कार्यक्रमों में उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुटा पाई। एक प्रकार से पार्टी को मोटे तौर पर यह अंदाजा लग गया कि बिना वसुंधरा के उनकी नैया पार नहीं लगेगी।
पीएम फेस पर लड़ा जाएगा चुनाव
मीटिंग की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कोर कमेटी की मीटिंग में फैसला हुआ कि इलेक्शन के लिए कोई सीएम फेस नहीं होगा। सूत्रों की मानें तो शाह और नड्डा ने वसुंधरा से वन-टू-वन मीटिंग भी की। इस मींटिग में उनको भरोसा दिया गया कि पार्टी बिना सीएम फेस के मैदान में उतरने जा रही है लेकिन टिकट बंटवारे के दौरान उनकी राय को महत्व दिया जाएगा। इसके साथ ही यह चुनाव अन्य राज्यों की तरह पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ा जाएगा।
सांसदों-मंत्रियों को मैदान में उतारने की तैयारी
बताया जा रहा है कि पार्टी इस बार एमपी वाला फाॅर्मूला राजस्थान में भी लागू कर सकती है। चुनाव में कमजोर सीटों पर और जातीय समीकरणों को साधने के लिए पार्टी टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, राज्यसभा सासंद किरोड़ी लाल मीणा और दीया कुमारी को मैदान में उतार सकती है। इसके अलावा कैलाश चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत और पीपी चौधरी को भी चुनावी रण में उतारने की संभावना है।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
8 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
9 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
10 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
10 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
11 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
14 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
14 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
14 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
15 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines