देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रायपुर के सरखेत गांव में प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया जहां शनिवार को बादल फटने की घटना हुई थी। धामी ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को देहरादून सहित गढ़वाल संभाग में भारी बारिश के बाद हुई तबाही को देखते हुए अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया है।
धामी ने कहा, “हमारी आपदा प्रबंधन टीम, एसडीआरएफ की टीमें और प्रशासन के अन्य अधिकारी उन इलाकों में पहुंच गए हैं जहां रात भर भारी बारिश हुई थी। मैं भी बचाव अभियान का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं।”
उत्तराखंड के देहरादून जिले के रायपुर प्रखंड में शनिवार तड़के बादल फटा।
रायपुर प्रखंड के सरखेत गांव में शनिवार तड़के 2.45 बजे स्थानीय लोगों ने बादल फटने की सूचना दी। सूचना मिलने पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने का भी निर्देश दिया।
एसडीआरएफ ने कहा, “गांव में फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया, जबकि कुछ ने पास के एक रिसॉर्ट में शरण ली।”
मंदिर के संस्थापक आचार्य बिपिन जोशी ने कहा, “कल से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण देहरादून में प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी ने विकराल रूप ले लिया है। इससे माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर और टपकेश्वर महादेव का संपर्क टूट गया है। भगवान की कृपा से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।”
इस बीच, भारी बारिश के कारण शनिवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा कस्बे में माता वैष्णो देवी तीर्थ के पास अचानक बाढ़ आ गई। भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ को देखते हुए माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की आवाजाही कुछ देर के लिए रोक दी गई।
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
54 mins agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
2 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
3 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
3 hrs agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
4 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
4 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines