नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाली महिला से बदसलूकी और मारपीट करने वाले गालीबाज कथित नेता श्रीकांत त्यागी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। लोअर कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी की जमनात अर्जी खारिज कर दिया है। यानी ‘गालीबाज’ नेता को अभी जेल में ही रहना पड़ेगा। मंगलवार 9 अगस्त को कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।
इससे पहले बुधवार को श्रीकांत के वकील सुशील भाटी की ओर से उसकी बेल एप्लीकेशन कोर्ट में पेश की गई थी। श्रीकांत के वकील ने पुलिस की ओर से उस लगाई गई धाराओं के बारे में सवाल उठाए थे। श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी दलील को सुनने के बाद कोर्ट जमानत अर्जी खारिज कर दी। इसके अलावा श्रीकांत त्यागी पर दर्ज 420, 419, 482 IPC के केस में सुनवाई 16 अगस्त को होगी।
गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी का 5 अगस्त को एक महिला के साथ गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल हुआ था। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस की 12 टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। बाद में उसे मेरठ से गिरफ्तार किया गया था।
संबंधित खबरें
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
58 mins agoबिहार के सिवान में पटाखों की फैक्ट्री में धमाका, 5 लोगों की मौत, कई घायल
1 hr ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
3 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
4 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
4 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
4 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
4 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines