Rampur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सपा सरकार के पूर्व काबिना मंत्री और सपा के कद्दावर नेता आजम खान (Azam Khan) और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान (Abdulla Azam Khan) ने सरकार की ओर से की गई वाई श्रेणी की सुरक्षा (Y Category Security) को लौटा दिया है। रामपुर के एएसपी संसार सिंह ने कहा कि है उन्हें नहीं पता आजम खान और उनके बेटे अबदुल्ला आजम खान कहां हैं। वहीं वापस लौटे सभी गनर (gunner) की पुलिस लाइन में आमद करा दी गई है।
23 सितंबर को सर गंगाराम में भर्ती हुए थे आजम
जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर को आजम खान दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुए थे। वाई श्रेणी के तहत उनकी सुरक्षा में लगे तीन गनर उनके साथ गए थे। जहां से उन्हें वापस भेज दिया गया। पुलिस को अब नहीं पता कि आजम खान कहां हैं। वहीं उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने भी 22 सितंबर को अपनी सुरक्षा में लगे गनर छोड़ दिए हैं। एएसपी संसार सिंह ने बताया कि सिपाहियों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले तो वे वापस आ गए हैं।
अभी पढ़ें – इस कारण से पंजाब और हरियाणा में महंगी हुईं सब्जियां, यहां देखें- नए दामों की लिस्ट
अभी पढ़ें – MP Crime: जिस जगह मिले थे कपड़े वहीं मिली जुड़वा बच्चों की लाश, मां पर हत्या का शक
पुलिस को नहीं पता कहां हैं दोनोंः एएसपी
एएसपी ने कहा कि फिलहान उन्हें नहीं पता कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान कहां हैं। साथ ही कहा कि यदि दोनों नेता यदि अपनी सुरक्षा को वापस मांगेंगे तो उन्हें गनर वापस दिए जाएंगे। बता दें कि कुछ समय पहले आजम खान की सुरक्षा में सरकार की ओर कटौती की गई थी। पूर्व में उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी, लेकिन बाद में उनकी सुरक्षा कम कर दी गई थी।
सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी आजम खान ने
पूर्व में सपा नेता आजम खान की ओर से कहा गया था कि उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। कई लोग उनसे दुश्मनी मानते हैं। उन्हें धमकियां मिल रही हैं, इसलिए उनकी जेड श्रेणी की सुरक्षा वापस की जाए, लेकिन उनकी सुरक्षा वाई श्रेणी की कर दी गई थी। अब उन्होंने अपनी इस वाई श्रेणी की सुरक्षा में लगे सभी तीन गनर वापस कर दिए हैं। एएसपी ने बताया कि सभी गनर की पुलिस लाइन में आमद करा दी गई है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
44 mins agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
2 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
4 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
4 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
4 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
4 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
4 hrs agoचावल के दाने पर मां दुर्गा की तस्वीर, छोटन का विश्व रिकॉर्ड का सपना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines