Prayagraj News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) में चल रहा छात्रों का धरना प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों में से एक छात्र ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद छात्र को काबू में किया। उसे आत्मदाह करने से रोका गया। वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने छात्र के आत्मदाह करने के प्रयास का वीडियो भी शेयर किया है।
फीस वृद्धि पर छात्र कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद विवि में फीस वृद्धि होने के कारण छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी प्रदर्शन के तहत मंगलवार को विवि के छात्र आदर्श भदौरिया ने आत्मदाह का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र एक बोतल से खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क रहा है। पुलिस वाले उसे काबू करने की कोशिश कर रही है। जैसे-तैसे पुलिस ने छात्र को रोका गया।
तीन दिन पहले तोड़ दिया था विवि का एक गेट
पहले छात्र विवि के परिसर में ही धरना प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन अब छात्र विवि से बाहर निकल रहे हैं। मंगलवार को छात्रों ने विवि से बाहर निकल कर रास्ते को जाम करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने छात्रों को रोका, जिसके कारण पुलिस और छात्रों की तीखी नोकझोंक हुई। फिलहाल विवि के आसपास का इलाका छावनी में बदल गया है। जानकारी के मुताबिक 15 सितंबर को भी इलाहाबाद विवि के छात्रों ने उग्र होते हुए विवि के एक द्वार को तोड़ दिया था। इस पर विवि के प्रशासनिक अधिकारियों ने नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस छात्रों के घरों पर दे रही है दबिश
वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस छात्रों के घरों पर दबिश दे रही है। इस कारण छात्र उग्र हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को आत्मदाह का प्रयास करने वाले छात्र आदर्श भदौरिया ने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी थी। लिखा था कि उनके परिवार वालों को परेशान किया जा रहा है। पुलिस के अधिकारी मौके पर नहीं आए तो वह आत्मदाह कर लेगा। इसी को लेकर छात्र ने मंगलवार को आत्मदाह का प्रयास किया। प्रयागराज के एसपी एसके मीणा ने बताया कि शांतिपूर्ण विरोध शुरू हुआ था, लेकिन यह प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली थी। छात्र विश्वविद्यालय का माहौलखराब कर रहे है। एक को हिरासत में लिया गया है।
अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
छात्र के आत्मदाह करने के प्रयास के दौरान किसी ने व्यक्ति ने घटना का वीडियो अपने फोन से बना लिया। उस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसी वीडियो को समाजवादी पार्टी के मुखिया और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। साथ में लिखा, ‘जो सरकार छात्रों को आत्मदाह के मुहाने पर ले जाए… उससे युवाओं को नाउम्मीदगी और हताशा के सिवा कुछ नहीं मिलेगा। #भार_बन_गयी_भाजपा’। इससे पहले भी 13 सितंबर को भी अखिलेश यादव ने इस मामले में ट्विट किया था।
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
46 mins agoहत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
5 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
5 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
5 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
6 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
8 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
10 hrs agoभोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
20 hrs agoफरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines