Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में सेक्टर-3 स्थित एक कॉल सेंटर (Call Senter) में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, क्योंकि यह कॉल सेंटर सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास बताया जा रहा है। दमकल कर्मियों ने इमारत से पांच लोगों का रेस्क्यू भी किया है। अधिकारियों के मुताबिक हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुआ है। वैसे आम दिनों में यहां करीब 2000 लोग काम करते हैं।
अभी पढ़ें – Noida News: दौड़ती कार बनी आग का गोला, परिवार ने कूद कर बचाई जान, देखें Video
दूसरी मंजिल से उठा धुआं, फिर दिखीं लपटें
जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास स्टार ट्रेक एजिज कॉल सेंटर (सेक्टर-3) है। शुक्रवार सुबह इस इमारत की दूसरी मंजिल से अचानक धुआं निकलने लगा। गार्ड कुछ सोच पाता, इससे पहले आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग पूरे फ्लोर पर फैल गई। गार्ड ने तत्काल मामले की जानकारी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने राहत कार्य शुरू किया। फिर एक गाड़ी बुलाई गई।
बिल्डिंग में भरा धुआं, पांच लोगों को निकाला
इमारत के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि आग के कारण पूरी इमारत में धुआं फैल गया था। वहीं फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने जानकारी दी कि धुएं के कारण दमकल कर्मी मास्क लगाकर इमारत में घुसे। इसके बाद इमारत के शीशे तोड़ गए, जिससे धुआं बाहर निकला। उन्होंने बताया कि इस दौरान इमारत के अंदर से पांच लोगों का रेस्क्यू किया गया है। हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है, आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
दौड़ती कार बनी थी आग का गोला
बता दें कि गुरुवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर डीएनडी फ्लाईओवर के पास दौड़ती कार आग का गोला बन गई थी। दिल्ली के रहने वाले वंशज गोयल अपने परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर 41 में अपने लिए एक फ्लैट देखने के लिए जा रहे थे। कार डीएनडी फ्लाईओवर के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर थी कि तभी अचानक कार में आग लग गई। आग को देख वंशज और परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में कार को रोका और कूद गए।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
32 mins ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 hr agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 hr agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
1 hr ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
9 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
9 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
9 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
10 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines