Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में एक फिर से हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण की ओर से कराए गए अतिक्रमण के खिलाफ सर्वे के बाद कई भवनों पर बुल्डोजर चल रहा है। शुक्रवार को भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान सोसायटी के लोगों ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। जबकि कई लोग धरने पर भी बैठ गए।
अभी पढ़ें – Noida News: मेट्रो स्टेशन के पास कॉल सेंटर में लगी भीषण आग, 5 लोगों का रेस्क्यू, सामने आई बड़ी वजह
सर्वे में 100 से ज्यादा फ्लैटों के बाहर मिला है अतिक्रमण
जानकारी के मुताबिक श्रीकांत त्यागी प्रकरण (Shrikant Tyagi Case) के बाद चल रहे बवाल के बीच नोएडा प्राधिकरण ने ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में अतिक्रमण के खिलाफ एक सर्वे कराया। टीम ने सर्वे करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपी। वहीं सर्वे के बाद सामने आया कि सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में 100 से ज्यादा फ्लैटों के बाहर अतिक्रमण हो रखा था। इसके बाद ऊपर से आदेश मिलते ही प्राधिकरण की टीम कई बुल्डोजर लेकर सोसायटी में पहुंच गई और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
बुल्डोजर देखकर धरने पर बैठे सोसायटी वाले
वहीं प्राधिकरण की टीम को पूरे लाव-लश्कर के साथ देखकर सोसायटी के लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद सोसायटी के लोगों ने मुख्य गेट पर ताला डाल दिया। वहीं काफी संख्या में लोग गेट के पास ही धरने पर बैठ गए, लेकिन प्राधिकरण की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को तोड़ना शुरू कर दिया है। ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में अभी भी प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई चल रही है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'संपर्क टूटा, ट्रैकिंग सिस्टम भी बंद', हेलीकॉप्टर क्रैश से पहले क्या हुआ?
16 mins agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
1 hr agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
2 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
3 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
5 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
6 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines